गोरखपुर

गोरखपुर में मौलवी की काली करतूत…निकाह का वादा कर बनाता रहा शारीरिक संबंध, गर्भ ठहरने पर हुआ फरार

गोरखपुर में एक मौलवी और युवती की प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवती के मुताबिक मौलवी ने उससे निगाह का वादा कर रेप किया। जब वह गर्भवती हुई और निकाह का दबाव बनाने लगी तो वह फरार हो गया है।
2 min read
Jun 05, 2025
Feature image

गोरखपुर के गुलहरिया थानाक्षेत्र में हैरान करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक मौलवी की एक युवती से आंखे चार हुई। दोनों के बीच धीरे धीरे संबंध अंतरंग होते गए। मौलवी ने निकाह का वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाना शुरू कर दिया। जब युवती गर्भवती हो गई और निकाह का दबाव बनाने लगी तब मौलवी फरार हो गया, अब उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

मस्जिद के बगल में था घर, मौलवी से धीरे,धीरे बन गया अंतरंग संबंध

जानकारी के मुताबिक गुलरिहा थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि मऊ जिले के रहने वाले मौलवी तजुद्दीन गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ाता था। उसका घर मस्जिद के बगल में है। इस कारण बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। युवती का आरोप है कि मौलवी ने उससे निकाह का वादा किया। भरोसे में लेकर पिछले एक साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हो गई और निकाह की बात दोहराई, तो वह मस्जिद छोड़कर फरार हो गया। थक हार कर युवती ने गुलहरिया थाने में फरियाद दी।

गर्भवती होने पर मौलवी हुआ फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गुलरिहा थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की लिखित तहरीर के आधार पर मौलवी तजुद्दीन के खिलाफ धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाने, झूठे वादे पर विश्वास में लेकर यौन शोषण करने और गर्भवती छोड़कर फरार होने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है। युवती द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

Updated on:
05 Jun 2025 01:16 pm
Published on:
05 Jun 2025 09:32 am