गोरखपुर

संपत्ति के लालच में हैवान बना भाई…दो भाइयों को सपरिवार जिंदा जलाने का किया दुस्साहस

गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है, यहां पिता की संपति हड़पने के लिए भाई ही हैवान बन गया। शुक्रवार की रात उसने अपने दो भाइयों के कमरों में आग दी।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2024, 1:21 PM IST
Feature image

गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के एक गांव में एक भाई पैतृक संपति पाने के लिए भाईयों को सपरिवार जिंदा जलाने का कांड कर डाला। आरोपी ने शुक्रवार की रात घर के बाहर ताला लगाया और अंदर थिनर डालकर आग लगा दी।

सर्द रात में नहीं मिल पाई मदद, पांच लोग बुरी तरह झुलसे

अंदर लपटों में घिरे दो भाई, उनकी पत्नियां और बच्चे चिल्लाते रहे, लेकिन ठंड की रात होने से किसी को इसका आभास नहीं हुआ। इस दर्दनाक घटना में पांच लोग बुरी तरह जल गए। झुलसने वालों में नवविवाहिता छोटे भाई की पत्नी भी शामिल है जो दस दिन पहले ससुराल आई है।

दस दिन पहले ही हुई थी छोटे भाई की शादी

चिलुआताल के दहला गांव के बेचन निषाद का अपने छोटे भाइयों बृजेश और अरविंद से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। चार दिसंबर को अरविंद की शादी झंगहा, बोहाबार की रहने वाली माला से हुई। पांच दिसंबर को ही वह ससुराल आई है। बताते हैं कि भाई की शादी के बाद से परिवार में तनातनी बढ़ गई।

भाइयों के कमरे बंद कर लगा दिया आग

आरोप है कि शुक्रवार की रात लगभग 11:30 बजे बेचन ने बृजेश व अरविंद के कमरों की कुंडी पर ताला लगाकर घर में आग लगा दी, और पत्नी शांति के साथ मौके से फरार हो गया। दोनों भाई और उनका परिवार करीब एक घंटे तक लपटों के बीच घिरे रहे।आग की वजह से फ्रिज का कंप्रेसर फटने से मकान की दीवार भी गिर गई।

BRD मेडिकल कालेज में भर्ती

दीवार गिरने के बाद जगह बनी तो किसी तरह बाहर निकले। तब तक 32 वर्षीय बृजेश उसकी पत्नी मधु, तीन साल की बेटी रिद्धिमा, 30 वर्षीय अरविंद और 25 साल की माला गंभीर रूप से झुलस चुके थे। सभी को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।अरविंद और माला की हालत गंभीर है।

SP नॉर्थ, गोरखपुर

एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने घटना की वजह प्रथम दृष्टया संपति ही आ रही है। माला के बड़े भाई संतोष साहनी ने चिलुआताल थाने में बेचन निषाद, उसकी पत्नी शांति निषाद और अन्य सहयोगियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास और आगजनी का मामला दर्ज कराया है।

Updated on:
15 Dec 2024, 1:21 PM IST
Published on: