गोरखपुर

इस बैंक में खाता है तो तुरंत जाकर बदल लें अपनी चेकबुक, जानिेय क्यों

युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की चेकबुक को 15 सितंबर तक जरूर बदल लें। एक अक्टूबर से पुराने चेकबुक काम नहीं करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2021, 11:19 AM IST
cheque book invalid

लखनऊ. बैंकिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव करते हुए आठ बैंकों दूसरे बैंकों में विलय किया जा चुका है। इन बैंकों के खाताधारक अब विलय हुए बैंक के खाताधारक बन चुके हैं। इसके साथ ही चेकबुक, खातों से लेनदेन आदि कुछ नियमों में भी परिवर्तन हुआ है। युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पीएनबी में विलय हो चुका है। अगर आपका खाता युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में था तो 15 सितंबर के बाद आप अपनी पुरानी चेकबुक का शायद इस्तेमाल न कर पाएं। उसकी जगह अपनी नई पीएनबी बैंक शाखा से जाकर संपर्क कर नई चेकबुक जरूर ले लें।


बैंकों का विलय हुए काफी समय हो चुका, लेकिन खाताधारकों को अचानक दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिये बैंक ने कुछ छूट दे रखी थी। पुराना चेकबुक मान्य था। पर अब पीएनबी ने ऐलान किया है कि पुराने चेकबुक काम नहीं करेंगे। उनकी जगह अपनी शाखा से पीएनबी का नया चेक लेना होगा। एक अक्टूबर से युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के पुराने चेकबुक काम नहीं करेंगे।


पंजाब नेशनल बैंक के गोरखपुर मंडल प्रमुख राजीव जैन ने भी कहा है कि खाताधारक 15 सितंबर से पहले अपनी चेकबुक बदल लें। दरअसल पीएनबी में आईएफएससी और एमआईसीआर वाली नई बुक ही चलेगी। ऐसे में युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी चेकबुक बेकार हो जाएगी। ;यानि इन चेकबुक से पेमेंट नहीं किया जा सकेगा।


कैसे मिलेगी नई चेकबुक

नई चेकबुक लेने के लिये खाताधारकों को अपनी नई एलाॅट पीएनबी ब्रांच में जाना होगा। पीएनबी, आईबीएस और पीएनबी वन में आवेदन देकर भी चेकबुक आसानी से प्राप्त की जा सकती है।


बदल चुका है आईएफएससी कोड

बैंक का विलय होने के बाद अब आईएफएससी कोड भी बदल चुका है। पीएनबी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका ऐलान कर चुका है। नया आईएफएससी कोड वेबसाइट या फिर अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर पता किया जा सकता है। आईएफएससी कोड गलत लिखने पर लेनदेन में परेशानी आ सकती है।


इन बैंकों का हुआ है विलय

भारत सरकार ने आठ बैंकों का विलय किया है। विजया बैंक, युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, देना बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ काॅमर्स, कार्पोरेशन बैंक, इलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक, सिंडिकेट बैंक का दूसरे बैंक में मर्जर किया गया है। इसके बाद इन बैंकों के आईएफएससी कोड, चेकबुक और पासबुक सबकुछ बदल गई है।

Updated on:
23 Aug 2021, 11:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All