गोरखपुर

चिल्लूपार को 4000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं मिली : राजेश त्रिपाठी

केंद्र में मोदी सरकार के दस वर्ष और प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर BJP अपने विकास कार्यों का लेखा जोखा जनता को बता रही। गुरुवार को चिल्लूपार के BJP विधायक राजेश त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्र में चल रही हजारों करोड़ की परियोजनाओं पर चर्चा किए।

less than 1 minute read
Mar 27, 2025

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चिल्लूपार को 4000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं मिली हैं। विधायक ने कहा कि 2017 में जब पहली बार भाजपा की जीत हुई, तब चिल्लूपार क्षेत्र की अधिकतर सड़कें खस्ताहाल थीं। लेकिन पिछले तीन वर्षों में यहां तेजी से विकास हुआ है।

चिल्लूपार क्षेत्र में इन विकास योजनाओं ने पकड़ी रफ्तार

  1. विधानसभा क्षेत्र में 1000 करोड़ से राम जानकी मार्ग का निर्माण हुआ।
  2. 300 करोड़ से गोरखपुर-बड़हलगंज हाईवे बना। 800 करोड़ की पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई।
  3. इसके अलावा 400 करोड़ की लागत से धुरियापार चलानी मिल की स्थापना हुई।
  4. दो दर्जन गांवों और गोला बड़हलगंज कस्बे को कटाव से बचाने के लिए 100 करोड़ खर्च किए गए।
  5. 125 करोड़ से होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ। 6.तीनों नगर पंचायतों के विकास के लिए 150 करोड़ रुपए दिए गए।

इतना ही नहीं बिजली, कस्तूरबा स्कूल, आईसीयू केयर, गोला बारा नगर पंप कैनाल का निर्माण हुआ। PM आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना के तहत भी विधानसभा क्षेत्र को लाभ मिला। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष राय समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Published on:
27 Mar 2025 10:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर