आईसीएसई और आईएससी बोर्ड का रिजल्ट आया
गोरखपुर। एक और रिजल्ट सोमवार को आ गया। सीआईएससीई बोर्ड ने 10वीं व 12वी का रिजल्ट सोमवार की दोपहर घोषित किया। गोरखपुर में कार्मल इंटर कॉलेज की तान्या टेकड़ीवाल ने 98.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कामर्स स्ट्रीम से जिला टाॅप किया है। जबकि धर्मपुर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के क्षितिज कमल ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में पहला और जिले में द्वितीय स्थान पाया है। लिटिल फ्लावर स्कूल के ही असरा जावेद ने 12वीं में 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
दसवीं क्लास में लिटिल फ्वालर स्कूल विख्यात चंद्रा ने जिला टाॅप किया है। विख्यात को 98.17 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं चरगावां स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के निश्चल राय ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। खोराबार स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के कृश यादव ने दसवीं क्लास में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
गोरखपुर में 10वीं में 99.37 व 12वीं 100 प्रतिशत रिजल्ट बना।
सीआईसीएसई बोर्ड के अंतर्गत आने वाले 10वीं में 17 परीक्षा केंद्रों पर 2650 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। बारहवीं में 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
आईसीएसई और आईएससी के स्टूडेंट्स रिजल्ट देखने के लिए दोपहर बाद अपने-अपने परिवारीजन के मोबाइल पर मैसेज देना शुरू कर दिए थे। रिजल्ट देखने के बाद बच्चे अपने पैरेंट्स संग स्कूल पहुंचकर अपने प्रिंसिपल समेत टीचर्स का आशीर्वाद लेने पहुंचने लगे। दोस्तों से मिलकर पास होने की खुशी का इजहार करते रहे।
बोर्ड ने एक हफ्ते पहले ही 10वीं व 12वीं के रिजल्ट डिक्लेयर करने की सूचना कर दी थी।
सिविल लाइंस स्थित कार्मल स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर रस्मिता ने पास बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रिंसिपल फादर जैयमॉन ने भी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। खोराबार स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के फादर सिबी जोसेफ ने भी शुभकामनाएं दी है।