
कल्याण मंडपम का लोकार्पण (सोर्स: Anoop Shukla)
Gorakhpur News:सीएम योगी बुधवार को गोरखपुर दौरे पर पहुंचे, यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा केिअगले 6 महीने में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। यह काम 19 सितंबर से शुरू करने जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में हजारों शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो चुके हैं। सीएम ने कहा केि पहले साढ़े 9 लाख लोगों को नौकरी दी है।
2017 से पहले नौकरी निकलती थी और लोग वसूली के लिए निकल जाते थे। लूट-खसोट और अराजकता सरकार का हिस्सा था। बुधवार को गोरखपुर में सीएम योगी ने शाम 4 बजे गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के बनाए गए कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इसे बनाने में 3 करोड़ 9 लाख रुपए खर्च हुए हैं। शादी और अन्य आयोजनों के लिए सस्ते दामों में इसकी बुकिंग करा सकेंगे। बता दे केि अब तक खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला, राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र के टोला पीरू शहीद, बिछिया जंगल तुलसीराम, जंगल बेनी माधव और बशारतपुर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण हो चुका है।
बुधवार को कल्याण मंडपम के उद्घाटन में सीएम योगी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहे केि आज यूपी कर्फ्यू मुक्त है, दंगा मुक्त है। अपराधी या तो जेल में हैं या मारा जा चुका है। हर व्यक्ति सुरक्षित है, हर व्यक्ति के लिए सुरक्षा की गारंटी है। गोरखपुर में पहले गंदगी थी, अपराध था, आज सबको सुविधा मिल रही है।
CM योगी ने कहा केि गोरखपुर में आने पर सबसे पहला व पवित्र काम आईएमए के ब्लड बैंक को शुरू करने का किया है। मेरी आपसे अपील है कि ब्लड की जो मांग है, उसके मुताबिक आपूर्ति नहीं कर पाते हें। वालंटियर डोनर के लिए डॉक्टरों को सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए। अपील जारी करनी चाहिए। जो पेशेवर रक्तदाता हैं, तमाम प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हैं, तो गंभीर प्रकार के संक्रमण से गुजरना होगा। उसपर प्रभावी अंकुश लगाना होगा, शासन-प्रशासन के संज्ञान में यह बात लानी होगी। इसको उतनी ही सजगता व सक्रियता के साथ इसकी पवित्रता को बनाए रखने में योगदान दे पाएंगे तो उतना ही इसका महत्व बना रहेगा।
Updated on:
16 Sept 2026 06:48 pm
Published on:
16 Sept 2026 06:48 pm
