14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वेलर्स का थाने में उत्पीड़न: प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव तक पहुंचा मामला, चौकी इंचार्ज निलंबित

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक ज्वेलर्स को चोरी का सोना खरीदने का सबूत न मिलने के बाद भी पुलिस द्वारा थाने में बिठाकर टॉर्चर किया गया, मामला जब प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव के पास पहुंचा तब SSP ने आरोपी चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur news

पुलिस इमेज (सोर्स: ANI)

Sub Inspector Suspend:गोरखपुर में पुलिस पर एक बार फिर इल्जाम लगा है। ताजा मामले में चोरी के गहने खरीदने के संदेह में महादेवा बाजार निवासी ज्वेलर्स मुन्ना वर्मा को चौकी में बैठाकर टॉर्चर करने और रुपये लेकर रात में छोड़ने के आरोप में SSP डॉ. कौस्तुभ ने उनवल चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को निलंबित कर दिया है।

BJP विधायक की पैरवी के बाद भी नहीं छोडा गया

चौकी इंचार्ज के खिलाफ आरोप है कि जांच में सर्राफ के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिलने के बाद भी उसे चौकी में बैठाए रखा गया। ज्वेलर्स के परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी खजनी के BJP विधायक श्रीराम चौहान को दी। विधायक के PRO ने चौकी प्रभारी को फोन कर सर्राफ को प्रताड़ित नहीं करने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी उसे नहीं छोड़ा गया।

चोरी के गहने खरीदने के शक में पुलिस ने उठाया

बताया गया कि उन्होंने किसी व्यक्ति से करीब दो ग्राम सोना खरीदा था। इसी बीच खजनी थाना पुलिस ने गहने चोरी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस को संदेह था कि चोरी के गहने सर्राफ ने खरीदे हैं। इसी आधार पर मुन्ना वर्मा को पूछताछ के लिए उनवल चौकी लाया गया।

सबूत नहीं मिलने के बाद भी नहीं किया गया रिहा

आरोप है कि पूछताछ और जांच में सर्राफ के खिलाफ चोरी के गहने खरीदने का कोई साक्ष्य नहीं मिलने के बाद भी चौकी प्रभारी ने उसे वहां से जाने नहीं दिया। परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विधायक श्रीराम चौहान से संपर्क किया। इसके बाद विधायक के पीआरओ ने चौकी प्रभारी को फोन कर सर्राफ को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित नहीं करने और मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद भी सर्राफ को रात 12 बजे तक पुलिस चौकी में बैठाकर प्रताड़ित किया गया।

प्रभारी मंत्री की बैठक में उठा मामला, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

रविवार को प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह की बैठक में मामला उठने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद SSP डॉ. कौस्तुभ ने उनवल चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ खजनी को सौंपी गई है। SP साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि ज्वेलर्स को चौकी में बैठाए जाने, पूछताछ की प्रक्रिया, उसके खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों और रुपये लेकर छोड़ने के आरोप की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।