12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ganesh Chaturthi : गोरखपुर जोन के 11 जिलों में रखी जाएंगी 1608 गणेश प्रतिमाएं, सुरक्षा चौक चौबंद

ADG Gorakhpur News: आगामी गणेश चतुर्थी को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारियां चाक चौबंद कर ली है। ADG गोरखपुर ने जोन के सभी जिलों के SP को त्योहारों पर कड़ी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

ADG गोरखपुर जोन रामकुमार (सोर्स: पत्रिका)

Gorakhpur News: गोरखपुर जोन के 11 जिलों में गणेश चतुर्थी पर्व पर 1608 गणेश की प्रतिमाएं रखी की जाएंगी। जिसमें केवल गोरखपुर जनपद में 309 प्रतिमाएं स्थापित होगी। ADG गोरखपुर जोन रामकुमार ने सभी SP को गणेश की प्रतिमाओं को लेकर सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिये है और कहा है कि अवांछित तत्वों पर अपनी नजर बनाए रखें।

जानें जिलावार गणेश प्रतिमाओं की संख्या

ADG ने बताया कि गोरखपुर रेंज के गोरखपुर जनपद में 309, देवरिया जनपद में 23, कुशीनगर में 50 एवं महाराजगंज में 103 लक्षमी गणेश की प्रतिमाएं रखी जाएगी। इसी तरह बस्ती रेंज के जनपद बस्ती में 282, संतकबीरनगर में 105 तथा सिद्धार्थनगर जनपद में 50 मूर्तियां रखी जाएंगी। वहीं देवीपाटन रेंज के गोंडा जनपद में 182, बहराइच जनपद में 185 बलरामपुर जनपद में 270 तथा श्रावस्ती जनपद में 49 गणेश की रखी जाएंगी। ADG ने बताया कि नई मूर्तियों को रखने के लिए कोई भी आदेश नहीं दिया गया है सभी मूर्तियां पुराने ही स्थानों पर ही रखी आएगी कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। ।

14 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक चलेगा विसर्जन कार्यक्रम

गोरखपुर जोन के ADG रामकुमार ने कहा कि त्योहारों पर पुलिस को पैनी मजर रखने की हिदायत दी गई है ताकि कोई भी घटना ना होने पाए इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है यह भी निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अगर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालेगा या भड़काऊ बात करेगा जिससे समाज में अशांति का माहौल उत्पन हो सकता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। मूर्तियों का विसर्जन के लिए 14 सितंबर से लेकर 27 सितंबर यानी 13 दिनों तक का समय निर्धारित किया गया है।

DIG ने सहजनवा और गीडा थाने का किया निरीक्षण

गोरखपुर रेंज के डीआईजी यश चन्नाप्पा ने शनिवार को सहजनवा और गीडा थाना क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को समझा और दोनों थानों की पुलिसिंग व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीआईजी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पुलिस का मुख्य मकसद फरियादियों को न्याय दिलाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

अधिकारी निस्तारण की गति तेज करे

सहजनवा थाने में हुए 'थाना समाधान दिवस' की अध्यक्षता खुद डीआईजी यश चन्नाप्पा ने की। समाधान दिवस में पहुंचे कई फरियादियों से उन्होंने बात की और उनकी शिकायतें ध्यान से सुनीं। भूमि विवाद, आपसी झगड़े और दूसरे मामलों पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी। साथ ही, मामलों को तुरंत और सही तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहजनवा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, सब-इंस्पेक्टर बलराम पांडेय, सुरेश यादव, विशाल सिंह समेत थाने की पूरी पुलिस टीम मौजूद थी। इस कार्यक्रम में सहजनवा के जिलाधिकारी/प्रशासनिक अधिकारी नमन मेहता, तहसीलदार सहजनवा और राजस्व विभाग के दूसरे अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।