
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के निवासियों के बीच दिवाली मनाएंगे। पूर्वाह्न 11 बजे गांव पहुंचकर वे 82.41 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सोमवार शाम वे गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर आयोजित 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। ग्रामीण भी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए घर-द्वार की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट में जुटे हैं। मुख्यमंत्री गांव में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात करेंगे और एक सभा को संबोधित भी करेंगे।
परियोजनाओं में रजही चौराहे से जंगल तिकोनिया नंबर तीन होते हुए पिपराइच मार्ग तक इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास शामिल है। इस पर 3 करोड़ 65 लाख 11 हजार रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से वनटांगिया समुदाय का आवागमन सुगम होगा।
मुख्यमंत्री 77 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के 26 कार्यों का शिलान्यास करेंगे, जबकि 4 करोड़ 43 लाख 79 हजार रुपये के 26 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें अधिकांश कार्य विभिन्न गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास से जुड़े हैं।
दीपोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री दो प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे: