गोरखपुर

CM Yogi inspection: गोरखपुर में भड़के सीएम योगी, सामने दिखी आवास योजना की सच्चाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर और सिक्सलेन मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ युद्धस्तर पर करने की हिदायत देते हुए दो टूक चेतावनी भी दी। सीएम ने कहा कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

2 min read
Jul 06, 2024

CM योगी शुक्रवार से दो दिनों के दौरे पर गोरखपुर मौजूद हैं। उन्होंने शनिवार को जिले में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सबसे पहले मलौनी बाध का निरीक्षण करने पहुंचे। फिर उन्होंने राजघाट से लेकर पैडलेगंज तक बन रहे सिक्सलेन ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। साथ ही सिक्सलेन ओवरब्रिज के साथ बन रहे नाले का भी जायजा लिया।

टीनशेड में परिवार रहते देख सीएम का पारा हाई

नाले के बगल में टिनशेड में रह रहे एक परिवार पर मुख्यमंत्री की नजर पड़ी तो वे वहीं रूक गए। उन्होंने परिवार से पूछा, यह जमीन तुम्हारी है? परिवार के लोगों ने कहा हां। उन्होंने कहा-आवास क्यों नहीं बना है? जिस पर परिवार ने बताया कि मकान बनवाने के लिए पैसे नहीं हैं। साथ ही पीड़ित परिवार ने बताया कि हमें प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है।फिर क्या था, मौके पर ही मुख्यमंत्री अफसरों पर भड़क गए और सवाल-जवाब शुरू कर दिया। सीएम ने गोरखपुर के कमिश्नर अनिल ढींगरा को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तत्काल मिलना चाहिए। सीएम का निर्देश मिलते ही अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करनी शुरू कर दी।

परियोजनाओं में भ्रष्टाचार बर्दास्त नही

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर और सिक्सलेन मार्ग का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ युद्धस्तर पर करने की हिदायत देते हुए दो टूक चेतावनी भी दी।कहा कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर और सिक्सलेन निर्माण की भौतिक प्रगति जानने के साथ ही इसके लेआउट मैप का भी अवलोकन किया।सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि काम को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए। साथ ही मार्ग के दोनों तरफ के नालों को इस तरफ बनाया जाए जिससे कहीं भी जलजमाव की समस्या न आने पाए। यदि जलजमाव हुआ तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निर्माण कार्यों से जनता को न हो कोई दिक्कत

उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि जनता को तनिक भी असुविधा न होने पाए। इसके लिए सर्विस लेन को भी तेजी से तैयार कर लिया जाए। साथ ही नाले को कवर्ड कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि इसका इस्तेमाल फुटपाथ के रूप में किया जा सके। सीएम योगी ने निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। यदि कहीं कोई खामी मिली तो सख्त कार्रवाई तय है मुख्यमंत्री ने देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशानिर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मंजू नाम की एक महिला की समस्या भी सुनी। उन्हें जमीन का तत्काल मुआवजा देने के साथ ही सुविधानुसार प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। सीएम के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।

Published on:
06 Jul 2024 03:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर