गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज तीसरे दिन का प्रवास हैं। प्रातः सीएम ने अपने गुरुओं का आशीर्वाद किया इसके बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जहां सैकड़ों की संख्या में जनता जुटी थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर इस समय गोरखपुर मौजूद हैं। शुक्रवार को भी गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री का जनता दर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरा उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान कराने का निर्देश दिया। आज भी मेडिकल मदद के लिए काफी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से अपील की।
उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के गृह मंत्री रहे पं. गोविंद वल्लभ पंत की शुक्रवार 7 मार्च को 64वीं पुण्य तिथि है। DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।पं. गोविंद वल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। वह 1950 में गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए नींव की ईंट रखने के लिए वह गोरखपुर आए थे।गोरखपुर विश्वविद्यालय से नाम जुड़ा होने के कारण विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने स्थापित पार्क का नाम भी उनके नाम पर पंत पार्क रख दिया गया। मुख्यमंत्री पंत पार्क में लोगों को संबोधित भी करेंगे।