1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में मंगेतर ने ही अश्लील फोटो कर दिया वायरल, पीड़िता के परिजनों को मारने की धमकी

गोरखपुर के सहजनवां थानाक्षेत्र के रहने वाले युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी मंगेतर का अश्लील वीडियो इंस्टग्राम पर वायरल कर दिया। शिकायत पर युवक ने परिजनों से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, इंस्टा पर अश्लील फोटो वायरल

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां सहजनवां थानाक्षेत्र में एक मंगेतर ने शादी के दो महीने पहले युवती का अश्लील फोटो वायरल कर दिया। यह फ़ोटो उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जैसे ही इसकी जानकारी लड़की पक्ष के लोगों को हुई सभी ने फोटो डिलीट करने को बोला तभी मंगेतर बिगड़ गया और उसने गाली गलौज शुरू कर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने पीपीगंज थाने में मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लड़की के परिजनों के मुताबिक अभी छह माह पहले ही यह शादी तय हुई थी।

शादी तय होने के बाद आपस में बढ़ी नजदीकियां, धोखे से मंगेतर ने लिया अश्लील फोटो

इसी बीच दोनों ने एक दूसरे को अपना फोन नंबर दिया और बातचीत शुरू कर दिया। कुछ ही दिन में दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए इसी का फायदा उठाते हुए मंगेतर ने लड़की का अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। जानकारी के मुताबिक पीपीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर दी कि 6 महीने पहले सहजनवां थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से उसकी बेटी की शादी तय हुई थी।

दोनों परिवारों ने मिलकर जून 2026 में शादी की डेट रखी थी। जब शादी पक्की हो गई तो लड़का,लड़की साथ में घूमने फिरने भी लगे, इसी बीच लड़के ने लड़की का अश्लील फोटो भी ले लिया। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में तकरार शुरू हो गई। लड़का बात बात पर उसे गाली देने लगा, विरोध करने पर मारने पीटने की धमकी भी दी जाने लगी।

इंस्टाग्राम पर फोटो किया वायरल, हटाने की बात कर जान से मारने की दिया धमकी

जब सारी चीजें लड़की के बर्दाश्त के बाहर हो गई तब उसने इसकी जानकारी मां, पिता को दी। पीड़िता के परिवार ने इसकी शिकायत लड़के वालों से की, लेकिन उल्टे वे ही लड़की को दोष देने लगे। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब 25 मार्च को इंस्टाग्राम पर लड़की का अश्लील फोटो पोस्ट कर दिया। जैसे ही लड़की ने अपनी फोटो देखी उसके होश उड़ गए, यह फ़ोटो सभी ने डिलीट करने को बोला लेकिन लड़का बेखबर होकर और भी फ़ोटो वायरल कर दिया। इन सभी हरकतों से तंग आकर लड़की की मां ने पीपीगंज थाने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराई। थाना प्रभारी पीपीगंज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, दोषी पर सख्त कारवाई होगी।