1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बनारस के चर्चित पॉपुलर बाटी-चोखा रेस्टोरेंट में भाई बहन से मारपीट, गहने लूटने का आरोप, FIR दर्ज

सिगरा थाना क्षेत्र में स्थित पॉपुलर बाटी-चोखा रेस्टोरेंट के कर्मियों पर भाई बहन के साथ मारपीट और गहने लुटे जाने का आरोप लगा है। लालपुर पांडेयपुर की रहने वाली मुस्कान पांडे ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ और गाली गलौज की गई...

2 min read
Google source verification

फाइल फोटो

वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र में स्थित पॉपुलर बाटी-चोखा रेस्टोरेंट के कर्मियों पर भाई बहन के साथ मारपीट और गहने लुटे जाने का आरोप लगा है। लालपुर पांडेयपुर की रहने वाली मुस्कान पांडे ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ और गाली गलौज की गई। इसके बाद रेस्टोरेंट के कर्मियों ने उन लोगों के साथ मारपीट की और गहने भी छीन लिए। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

सोने की चेन और चांदी के गहने लूटने का आरोप

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली मुस्कान पांडे ने सिगरा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 29 मार्च को वह अपने भाई व कुछ दोस्तों के साथ विंध्याचल स्थित विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में दर्शन कर वापस बनारस लौट रहे थीं। इसी दौरान भूख लगने पर सभी लोग सिगरा स्थित बाटी चोखा रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी बहन बाथरूम में गई थी। ठीक उसी समय रेस्टोरेंट का स्टाफ गेट खटखटाना लगा और गाली गलौज करने लगा। विरोध किए जाने पर रेस्टोरेंट के कर्मियों ने मारपीट शुरू कर दी और भाई के गले से सोने की चेन और चांदी के गहने लूट लिए गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पूरे मामले को सिगरा पुलिस से अवगत कराते हुए मुस्कान ने एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 352 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, इस मामले को लेकर रेस्टोरेंट के मलिक ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

रेस्टोरेंट के मालिक ने लगाए गंभीर आरोप

रेस्टोरेंट के मालिक बृजेश कुमार वर्मा ने सिगरा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 29 मार्च की रात 10:30 बजे के आसपास मुस्कान पांडे और उसका भाई और कुछ अन्य लोग दुकान पर खाना खाने गए थे। रेस्टोरेंट के मालिक ने आरोप लगाया है कि खाना खाने के दौरान वहां मौजूद कस्टमर के साथ उन लोगों की बहस हुई और स्टाफ के द्वारा मना किए जाने के बाद स्टाफ के साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। मलिक ने आरोप लगाया है कि इस दौरान वहां रखे कुर्सी और मेज को भी तोड़ा गया, जिससे दुकान में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

रेस्टोरेंट मालिक ने आरोप लगाया कि इस दौरान कुछ कस्टमर बिना पैसा दिए ही दुकान से चले गए जिससे उन्हें आर्थिक छति हुई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में 352 351(2) 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग