28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या मामले में दूसरे आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, हाथ मलती रह गई पुलिस

उदय प्रताप कॉलेज में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में दूसरे आरोपी अनुज मौर्य ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया...
2 min read
Google source verification
Varanasi court news

फाइल फोटो- पत्रिका

वाराणसी: यूपी कॉलेज में छात्रा सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में फरार दूसरे आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले में फरार दूसरे आरोपी अनुज मौर्य की पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके मुख्य आरोपी मनजीत चौहान के साथ अनुज भी पुलिस की ओर से आरोपी बनाया गया था, जिसके बाद मंगलवार को उसने चोरी-छिपे कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

पुलिस कई दिनों से तलाश में जुटी थी

जानकारी के मुताबिक, उदय प्रताप कॉलेज में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में दूसरे आरोपी अनुज मौर्य ने पुलिस को चकमा देकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि पुलिस हाथ मलती रह गई। बताया जा रहा है कि पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी। 20 मार्च को हुई हत्या की इस वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था।

कॉलेज परिसर में हुई थी हत्या

दरअसल, सूर्य प्रताप सिंह की 20 मार्च को कॉलेज परिसर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली मारने वाले शख्स मनजीत चौहान को पुलिस ने 20 मार्च की शाम को ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि अनुज मौर्य इस मामले में फरार चल रहा था। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने कालेज परिसर में तोड़फोड़ की इस दौरान कई शिक्षकों को चोटें भी लगी थी और कई कारों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था।

छात्रों ने किया था प्रदर्शन

दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात के बाद छात्र धरने पर बैठ गए थे और हत्या व प्रदर्शन में कारण कॉलेज में पठन-पाठन का कार्य नहीं किया जा सका था। वहीं कालेज प्रबंधन ने मुख्य आरोपी मनजीत चौहान के नामांकन को भी रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ करने वाले छात्रों के खिलाफ भी फिर दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के कारण मनजीत चौहान ने सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। अनुज मौर्य के पकड़े जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले में पुलिस की जांच और तेजी से आगे बढ़ेगी। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी अनुज को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उससे सघनता से पूछताछ की जा सके और मामले की तह तक पहुंचा जा सके।