
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, पांच स्टंटबाजों पर कारवाई
गोरखपुर पुलिस लगातार स्टंटबाजों पर कारवाई कर रही है, सोमवार को गुलरिहा थाने की पुलिस ने पांच स्टंटबाज को हिरासत में लिया है। इनकी 5 बाइक भी सीज कर दी गई है। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी करते हुए इनके कई वीडियो शेयर हो रहे थे, जिसके बाद ये पुलिस की नजर में आए जिसके बाद संबंधित वीडियो से पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई की है। CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि गुलरिहा क्षेत्र में 29 मार्च को बाइक से स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमे साफ दिख रहा है कि सड़क पर बाइक से जानलेवा स्टंट किया जा रहा है।
पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेकर बाइक समेत 5 स्टंटबाज को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान कैंपियरगंज के राखोखोर निवासी शिवा मिश्रा, गुलरिहा के डूमरी नंबर 2 के अंकित कुमार वर्मा, चिलुआताल झुंगिया बाजार के आदर्श वर्मा, शक्ति वर्मा और पीयूष सोनकर के रूप में हुई। इसमे आदर्श वर्मा और शक्ति वर्मा सगे भाई हैं।पांचों स्टंबाजों ने पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने के लिए वे वीडियो बनाते हैं। अधिक लाइक और व्यूज आए, इसके लिए खतरनाक स्टंट करते हैं, गुलहरिया थानेदार ने पांचों युवकों को दबोचा है।
बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक बुलेट सवार और दो थार चालकों पर स्टंट करने के कारण कारवाई की जा चुकी है। बाइक स्टंट करने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरतने की तैयारी की है। बाइक स्टंट की शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। बाइक स्टंट के मामलों को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सख्ती बरतने का निर्देश दिया है।
Updated on:
31 Mar 2026 10:22 am
Published on:
31 Mar 2026 10:22 am
