लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में मोबाइल रह रहे हैं। इसी बीच सघन वाहन चेकिंग के दौरान SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बिना अनुमति सड़क पर अपने वाहनों वाहनों में हूटर आदि लगवा कर घूम रहे थे। जिनमे नेता, अधिकारी, जज तक की गाडियां थी। SP सिटी ने कारवाई करते हुए ऐसी सभी गाड़ियों को सीज कर दिया।
सड़क पर भोकाल दिखाने के लिए नेता और अधिकारी अपनी गाड़ी में काली फिल्म व हूटर लगाकर चल रहे थे। एसपी सिटी ने मंगलवार की शाम को अभियान चलाकर शहर में 22 गाड़ियों से हूटर व 50 चार पहिया वाहन से काली फिल्म उतरवाने के साथ ही चालान भी कटवाया।पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शहव जिले के बार्डर पर बने बैरियर पर सघन चेकिंग शुरू कर दी है। मंगलवार को मोहद्दीपुर में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई (IPS) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डेढ़ घंटे तक चली चेकिंग में ब्लाक प्रमुख, प्रशासनिक व न्यायायिक अधिकारियों के 22 निजी चार पहिया वाहन ऐसे मिले जिसमें हूटर लगा था।
एसपी सिटी ने नियम की अनदेखी करने की वजह पूछी तो यह लोग कोई जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा 50 ऐसे लोग मिले जिनकी गाड़ी के शीशा पर काली फिल्म लगा था। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हूटर व काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस का यह अभियान रोज चलेगा।
नियमों की अनदेखी करने वाले आटो व ई-रिक्शा के विरुद्ध एसपी यातायात संजय कुमार ने मंगलवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की।रोडवेज,यातायात तिराहा पर शाम चार बजे से छह बजे तक चले अभियान में बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस को देखा गया। नियमों की अनदेखी करने पर 37 ई-रिक्शा सीज करने के साथ ही 208 का एमवी एक्ट के तहत चालान काटा। एसपी यातायात ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।