गोरखपुर

आपरेशन टेबल पर फिल्मी अंदाज में भागा यह बदमाश, दरोगा सहित चार पुलिसवाले हिरासत में

  देवरिया में पुलिसवालों पर फाॅयरिंग कर भागने के दौरान लगी थी गोली

2 min read
accused arrested

देवरिया में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार और इलाज के दौरान फरार हुए बदमाश पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में आॅपरेशन की तैयारी चल रही थी, जैसे ही पुलिसवालों ने हथकड़ी खोली बदमाश फरार हो गया। उधर, एसएसपी के आदेश पर संबंधित दरोगा और तीन सिपाहियों पर केस दर्ज करने के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि डाॅक्टर्स के मुताबिक शाका पांडेय के शरीर में गोली अभी भी है। अगर समय रहते उसे न निकाला गया तो वह खतरा कर सकता है।
देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र में बीते 17 अगस्त को पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बरहज के मिर्जापुर का रहने वाला शाका पांडेय बाइक से जा रहा था। सिपाही अखिलेश यादव ने उसे रोकने की कोशिश की तो कहासुनी हुई और गुस्से में शाका ने सिपाही पर फायर झोंक दिया। सिपाही को गोली मारने के बाद वह भागने लगा। पुलिसवालों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उन पर भी फायरिंग करने लगा। पुलिस की गोली आरोपी शाका पांडेय को लगी। वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल शाका पांडेय को पुलिस अभिरक्षा में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल काॅलेज में लाया गया। वहां डाॅक्टर आपरेशन की तैयारी कर रहे थे। रविवार की देर रात में आपरेशन के पहले आरोपी शाका पांडेय फरार हो गया।
मेडिकल काॅलेज से अपराधी के भागने पर पुलिस महकमा परेशान हो उठा। ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हो गई लेकिन हासिल कुछ न हो सका। इस घटना से परेशान गोरखपुर एसएसपी शलभ माथुर ने फरार बदमाश शाका पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित कर दिया।
उधर, देवरिया पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी। भाटपाररानी के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार की तहरीर पर शाका पांडेय को गोरखपुर लाने की जिम्मेदारी संभाल रहे दरोगा व तीन सिपाहियों के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया गया। लापरवाही बरतने वाले दरोगा तसरीक अहमद और तीन सिपाहियों त्रिवेंद्र चैधरी, मनीष रौनियार और रवि सिंह को गुलरिहा पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

बिहारी कहकर आए दिन पीटता था मैनेजर, एक दिन कर्मचारी ने उठाया डंडा और फिर…
Published on:
21 Aug 2018 02:11 pm
Also Read
View All
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लोकायुक्त जांच शुरू, शिकायतकर्ता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां