18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पहले दलदल में थे, अब आंबेडकर के कानून से महल में हैं दलित’, विपक्ष पर यूपी मंत्री संजय निषाद का करारा हमला

Gorakhpur News: यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने गोरखपुर में बयान देते हुए कहा कि पुराने नेताओं की वजह से दलित दलदल में थे, लेकिन अब बाबा साहेब आंबेडकर के कानून के कारण वे महलों में हैं और आत्मनिर्भर हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Sanjay Nishad

उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद (फोटो एएनआई)

Sanjay Nishad Statement On Dalit Politics: उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि दलित समाज पहले इन नेताओं की वजह से दलदल में फंसा हुआ था, लेकिन अब आंबेडकर के कानूनों के कारण महल में है। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मंत्री निषाद ने कहा कि दलित पहले इन नेताओं के कारण दलदल में थे, अब आंबेडकर के कानून से महल में हैं। आंबेडकर के कानून की वजह से वे किसी नेता पर निर्भर नहीं हैं। कोई भी समाज या वर्ग किसी नेता पर निर्भर नहीं है।

उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे दलितों का सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते रहे, जबकि वर्तमान व्यवस्था में आरक्षण और संवैधानिक प्रावधानों ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है।
मंत्री का यह बयान विपक्ष की उस राजनीति के जवाब में आया, जिसमें दलित हितों का मुद्दा अक्सर उठाया जाता है। संजय निषाद ने जोर देकर कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के दिए कानूनों ने समाज को सशक्त किया है।

खबर अपडेट की जा रही है...