18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विनोद तावड़े ने भाजपा के संगठन से लेकर बूथ तक लिया फीडबैक, बस्ती और आजमगढ पर विशेष फोकस

BJP News: गोरखपुर में सुबह 8:30 बजे से क्षेत्रीय कार्यालय (रानीडीहा) में पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकें शुरू हुईं, जिनमें बूथ प्रबंधन, संगठनात्मक सक्रियता और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhour

Vinod tawde meeting (सोर्स: अनूप शुक्ला)

Vinod Tawde In Gorakhpur: गोरखपुर में मिशन-2027 को लेकर भाजपा की अहम संगठनात्मक बैठक हुई। राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े तथा सह प्रभारी जगदीश पटेल के दो दिवसीय गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन रानीडीहा स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में कई दौर की बैठकें हुईं। क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मीडिया और सोशल मीडिया टीम से भी अलग-अलग चर्चा की गई।

बूथ स्तर तक सक्रिय रहे संगठन, प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन से मिलेगी नई ऊर्जा

बैठकों में संगठन की मौजूदा स्थिति, आने वाले कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल और जनता तक पार्टी के अभियानों को पहुंचाने जैसे मुद्दों पर फीडबैक लिया गया। खास फोकस जिले से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने पर रहा।

गोरखपुर क्षेत्र की 62 विधानसभा सीटों को देखते हुए बूथ व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा हुई। बबैठक से यह संकेत मिला कि 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा संगठन स्तर पर अपनी तैयारियों और जमीनी संपर्क को लगातार मजबूत करने पर काम कर रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने और संगठन के काम को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

विनोद तावड़े का पहला गोरखपुर दौरा

यह विनोद तावड़े का पहला गोरखपुर दौरा है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र होने के कारण भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 27 घंटे के इस प्रवास में पार्टी की जमीनी ताकत, जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल और आगामी चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई है।

विशेष फोकस एरिया घोषित हुआ बस्ती और आजमगढ़

बस्ती और आजमगढ़ मंडल पर चर्चा का निचोड़ यह था कि गोरखपुर मंडल में भाजपा की स्थिति मजबूत है, लेकिन बस्ती (6/13) और आजमगढ़ (3/21) में मिली सीटों की संख्या 2027 में कुल परिणाम तय करने वाली हो सकती है, इसलिए इन्हें 'मिशन‑2027' के तहत विशेष फोकस एरिया घोषित कर विस्तृत बूथ‑स्तर की रणनीति और सामाजिक‑राजनीतिक समीकरणों की नई पढ़त पर काम करने का निर्णय लिया गया। गोरखपुर की 18 सितंबर की बैठक में प्रमुख रूप से ये नेता शामिल हुए। विनोद तावड़े - भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी, ए. के. शर्मा - उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा के सह-प्रभारी, जगदंबिका पाल - भाजपा सांसद, रवि किशन शुक्ला - भाजपा सांसद और अभिनेता, इसके अलावा गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा सांसद और विधायक भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों, बूथ और शक्ति-केंद्र स्तर पर जनसंपर्क तथा सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचने पर चर्चा हुई।