गोरखपुर

दारोगा से शादी की जिद कर टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा…बोली, दे दूंगी जान

गुरुवार की भोर एक युवती के टावर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। युवती गोरखपुर में तैनात एक दारोगा से शादी कराने की मांग पर अड़ी रही और करीब चार घंटे तक टावर पर बैठी रही।

2 min read
Apr 16, 2026
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, टावर पर चढ़ी युवती

गोरखपुर में गुरुवार की सुबह गोरखनाथ क्षेत्र में उस समय हंगामा मच गया जब मोबाइल टावर पर चढ़कर एक युवती हंगामा करने लगी। युवती गोरखपुर में तैनात एक ट्रैफिक पुलिस के दारोगा राहुल द्रविड़ पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगा रही थी, यह ड्रामा लगभग चार घंटे तक चला उस दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें

गाजीपुर में ‘आमिर खान’ की पत्नी फंदे से झूली, रात 3 बजे मां को भेजा था मैसेज, जानें क्या है मामला

सुबह गश्त पर निकले सिपाही ने टावर पर चढ़ी युवती को देखा

गुरुवार को सुबह की गश्त पर निकले एक सिपाही की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उसने अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवती गाजीपुर की रहने वाली है। उसका आरोप है कि गोरखपुर में तैनात एक दरोगा ने उसे शादी का झांसा दिया और अब इंकार कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को नीचे उतारने प्रयास किया लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। अंत में युवती के प्रेमी दरोगा को बुलाया गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद समझा कर उसे नीचे उतारा और थाने लेकर गई।

प्रेमी दारोगा के शादी से इंकार पर युवती जान देने की जिद पर अड़ी

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती बुधवार को दरोगा से मिलने गोरखपुर आई थी। लेकिन वह मिलने से मना कर दिया, दारोगा के इस हरकत से आहत होकर गुरुवार की भोर करीब चार बजे वह गोरखनाथ क्षेत्र में एक टेलीफोन टावर पर चढ़ गई और शादी की मांग को लेकर हंगामा करने लगी। इसी बीच सुबह गश्त पर निकले सिपाही की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे काफी समझाया लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही और बार बार शादी न होने पर टावर से कूदकर जान देने को बोल रही थी।

दारोगा पर गाजीपुर में भी युवती ने दर्ज करा रखा है मुकदमा

युवती ने दारोगा पर आरोप लगाया कि उससे उसका कई सालों से संबंध है, और वह अब शादी से इंकार कर रहा है। इस मामले में युवती ने 21 मई 2025 को गाजीपुर के नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।घटना की सूचना पर संबंधित दारोगा को मौके पर बुलाया गया। उसने शादी से साफ इनकार करते हुए बताया कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में उसे उच्च न्यायालय से स्टे मिला हुआ है और युवती उस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल काफी प्रयास के बाद युवती को सुबह करीब आठ बजे सुरक्षित नीचे उतार लिया। CO गोरखनाथ रवि कुमार ने बताया कि गाजीपुर पुलिस को सूचना दे गई है, दारोगा और युवती से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Banda News:नहाते वक्त पत्नी पर बरसी कुल्हाड़ी, खून से सना घर छोड़ फरार हुआ पति; बेटी की चीख से कांपा गांव
Updated on:
16 Apr 2026 08:10 pm
Published on:
16 Apr 2026 04:22 pm
Also Read
View All