गोरखपुर

दो हजार दीजिए आैर कीजिए नकल, नहीं आएगा कोर्इ पूछने, सुनिए आॅडियो

  प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डाॅ.दिनेश शमार् व विवि के सारे दावों की हवा निकाल धड़ल्ले से कराया जा रहा नकल

2 min read
ddu
डीडीयू

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि की परीक्षा को शुरू हुए अभी एक सप्ताह भी पूरे नहीं हुए कि नकल माफियाओं के करतूत भी सामने आने लगे हैं। धडल्ले से नकल कराया जा रहा और इस एवज में धनराशि की मांग की जा रही है। कुशीनगर में नकल के एवज में मांगी जा रही दो हजार की धनराशि ने विवि में हडकंप मचा दी है। विवि प्रशासन ने बिना देर किए इस प्रकरण में जांच के आदेश दे दिए हैं। लेकिन आॅडियो की यह बातें अगर सच हैं तो नकल माफिया किस कदर विवि परीक्षा की शुचिता तार तार कर रहे इसे सहज ही समझा जा सकता है।

आॅडियो में यह समझाया जा रहा छात्रों को

कुशीनगर के एक काॅलेज के वायरल इस आॅडियो में एक व्यक्ति छात्रों से संवाद कर रहा। वह कह रहा कि इस बार विवि ने सेंटर दूसरे जगह भेज दिया है इसलिए मुश्किलें बढ़ गई है। उसने बताया है कि आपलोगों ने मेरे यहां एडमिशन लिया है किसी जान-पहचान या परिचित के माध्यम से ही। लेकिन सेंटर कहीं दूसरी जगह चली जाने से आपको थोड़ी परेशानी होगी। उन्होंने फिर यह समझाया है कि उस सेंटर वाले से बातचीत हो गई है। दो हजार प्रति छात्र वह लेंगे और नकल कराएंगे। इसके लिए एक्सपर्ट की भी व्यवस्था कर ली गई है। व्यक्ति ने यह भी बताया है कि कैसे वह कैमरे की नजर से बचेगा। उसने बताया कि कैमरे में आॅडियो नहीं होने की वजह से आराम से कैमरे से निगाह से बचकर एक्सपर्ट बोलकर लिखवा देंगे। संवाद कर रहे व्यक्ति ने यह भी दावा किया है कि उसने कैसे सेटिंग कर मनमाने जगह पर सेंटर भेजवाया है। वह बारबार बात करते हुए यह कहता है कि पैसे देने का कोई दबाव नहीं है लेकिन यह भी कहता है कि बिना पैसे दिए नकल नहीं होगी। उसने यह भी कहा है कि सैकड़ों लोग पास होने केलिए मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हैं।

Updated on:
22 Mar 2018 11:17 am
Published on:
22 Mar 2018 11:12 am