गोरखपुर

Puja Spacial Train: दिवाली और छठ के लिये पांच नई पूजा स्पेशल ट्रेनें, गोरखपुर लोकमान्य तिलक का फेरा भी बढ़ा

गोरखपुर साप्ताहिक् पूजा स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में तीन फेरो में चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे केवल रिजर्वेशन कोच, आरक्षित सीट पर ही होगी यात्रा
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2020, 10:16 AM IST
puja spacial train

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गोरखपुर. कोरोना वायरस महामारी के दौर में त्योहारी सीजन में रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिवाली और छठ के त्योहार को देखते हुए रेलवे कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। ट्रेनों में भीड़ भाड़ न हो इसके लिये उन रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं जिन पर त्योहार के समय बेहद रश रहता है। हालांकि इन ट्रेनों में सफर कोविड प्रोटोकाॅल और प्रतिबंधों के बीच ही होगा। सफर के लिये रिजर्वेशन भी पहले से कराना जरूरी किया गया है।


रेलवे बोर्ड यात्रियों की सुविधा के लिए पांच और पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें विभिन्न रूटों पर एक-एक फेरे में चलाई जाएंगी। तीन स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। दो ट्रेनें छपरा रूट पर चलेंगी। इन ट्रेनों में सिर्फ आरक्षित श्रेणी के कोच ही लगाए जाएंगे और कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति मिलेगी।


दीपावली और छठ पर्व में लोग बहुतायत में अपने घरों को लौटते है।ऐसे में ट्रेनों में उन्हें भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है।यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अब गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को तीन फेरो में चलाने का निर्णय लिया।


लोकान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर का फेरा बढ़ा

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया है कि 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनल गोरखपुर साप्ताहिक् पूजा स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में तीन फेरो में चलेगी। यह 12 से 26 नवंबर तक हर गुरूवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अपरान्ह् 3.50 बजे चलकर कल्याण, नासिक रोड, भुसावल होते हुए दूसरे दिन खंडवा, इटारसी, भोपाल, झासी होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। वहां से तीसरे दिन बढ़नी के रास्ते देर रात 1.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास के 3, स्लीपर के 12 थर्ड एसी के 4 सहित कुल 22 रिजर्वेशन कोच लगाए जाएंगे।


इन रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेनें

Published on: