गोरखपुर

डाॅ.कफिल के भाई की तबीयत बिगड़ी, इस अस्पताल में किए गए रेफर

शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में थे कासिफ, रविवार को बदमाशों ने मारी थी गोली

2 min read
Emergency Ambulance Service

गोरखपुर। डाॅ.कफिल अहमद खान के भाई कासिफ जमील की हालत मंगलवार को अचानक बिगड़ने लगी। एक निजी अस्पताल में आॅपरेशन से गोली निकालने के बाद आईसीयू में चिकित्सीय देखरेख में रखे गए कासिफ की तबीयत बिगड़ने के बाद उनको लखनउ रेफर कर दिया गया है। कासिफ के बड़े भाई के अनुसार वे लोग कासिफ को केजीएमयू लेकर जा रहे हैं।
कासिफ पिछले 48 घंटों से शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में थे। रविवार की देर रात में अज्ञात बदमाशों ने उनको गोली मार दी थी। कासिफ को तीन गोलियां लगी थी। एक गोली उनके गले में जा धंसी थी जिसे आपरेट कर निकाला गया।

रविवार की देर रात में गोरखनाथ क्षेत्र में मारी गई थी गोली

ये भी पढ़ें

भाई को गोली लगने के बाद बोलेेे डाॅ.कफिल- वह झुकने वालों में नहीं

रविवार की देर रात में कासिफ को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। अपराधियों के बेखौफ होने का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वारदात जहां हुआ वहां से महज दो से ढाई किलोमीटर दूर सीएम का आवास है और रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ शहर में ही थे।
कासिफ बीआरडी मेडिकल काॅलेज में हुए आक्सीजन कांड से चर्चित डाॅ.कफिल खान के छोटे भाई हैं। वह बिजनेस करते हैं। कासिफ जमील रविवार की रात में गोरखनाथ क्षेत्र में अपने किसी मित्र से मिलने गए थे। देर रात में वह वापस बसंतपुर मुहल्ले में स्थित अपने घर बाइक से अकेले जा रहे थे। गोरखनाथ मंदिर से करीब ढाई किलोमीटर दूर गोरखनाथ पुल के करीब जेपी हास्पिटल के पास वह अभी पहुंचे थे कि दोपहिया पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उनको ओवरटेक किया। अभी वह कुछ समझ पाते कि उनपर ताबड़तोड़ तीन फायर झोंक दिया। गोली कासिफ के दाहिने बांह में लगी। एक गोली उनके गले के पास जा धंसी। आसपास के लोगों की सहायता से जल्दी से उनको शहर के स्टार हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां उनको मेडिकल सहायता दी गई।
करीब दो बजे उनका सफल आॅपरेशन हो सका। गले में धंसी गोली निकाली गई। फिलहाल, कासिफ अस्पताल के आईसीयू में मेडिकल सुपरविजन में थे लेकिन मंगलवार को उनकी हालत थोड़ी बिगड़ी। इसके बाद डाॅक्टर ने उनको लखनउ रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें

सीएम ने दी गोरखपुरियों को 5861.63 लाख की 73 परियोजनाओं की सौगात
Published on:
12 Jun 2018 03:01 pm
Also Read
View All
गोरखपुर में ₹4000 करोड़ की लागत से बनेगा एविएशन फ्यूल प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मिलेगी मजबूती

अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तैयार: जवानों ने मॉक ड्रिल में बहाया पसीना, दंगाइयों को काबू करने की ट्रेनिंग ली

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए 3 किशोर डूबे, देर शाम बरामद हुए शव

SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले