12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी का सपा पर हमला: सपा और शिक्षा नदी के दो छोर, कालनेमि की तरह राम नाम जप रहे सपाई

Gorakhpur News: शिक्षक एमएलसी चुनाव गोरखपुर फैजाबाद क्षेत्र का शिक्षक सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद सदस्य हेतु ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में शिक्षकों का आह्वाहन किये।
2 min read
Google source verification
Up news, cm Yogi

Cm योगी (सोर्स: अनूप शुक्ला)

Cm Yogi Adityanath:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं, जो कभी नहीं मिल सकते। सपा शिक्षा की धुर विरोधी रही है और अब शिक्षा के कायाकल्प की बात कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब राम नाम जपकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में करीब 12 हजार शिक्षकों के पहुंचने का दावा किया गया। योगी ने शिक्षकों से 23 अक्टूबर को मतदान में हिस्सा लेकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

सपा को देखकर गिरगिट भी खुश हो रहा होगा: योगी

मुख्यमंत्री ने सपा की राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि सपा को देखकर गिरगिट भी खुश हो रहा होगा। वह सोच रहा होगा कि चलो, एक साथी तो मिला, जो मेरे कंपटीटर के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव से पहले सपा पीडीए का नारा लगा रही थी, लेकिन प्रत्याशियों के चयन में उसकी कथनी और करनी का अंतर सामने आ गया।

योगी ने सपा के पीडीए को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में परिवार और करीबी लोगों को ही प्राथमिकता मिलती है। उन्होंने सपा के राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर भी तंज कसा।

‘कालनेमि की तरह राम नाम जप रहे सपाई’

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या जाकर भ्रम फैलाना चाहते हैं। सपा के लोग कालनेमि की तरह राम नाम जप रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग पहले शिक्षा के विरोधी रहे, वे अब शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और उसके कायाकल्प की बात कर रहे हैं।

योगी ने सपा के कानून-व्यवस्था संबंधी दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा अगर यह उपदेश दे कि उसके सत्ता में आने पर सुरक्षा और शांति होगी, तो यह ऐसा ही है, जैसे कोई मगरमच्छ नदी के तट पर आकर यह उपदेश देने लगे कि उसने शिकार करना बंद कर दिया है।

शिक्षकों को कैशलेस इलाज का लाभ नहीं देने पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने सपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उस समय शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा क्यों नहीं दी जा सकी। उन्होंने कहा कि सपा शिक्षा की नौका डुबाने वाली पार्टी है और शिक्षकों को उसके दावों के झांसे में नहीं आना चाहिए।

योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट था, जिसका असर निवेश पर भी पड़ता था। अब प्रदेश में निवेश और विकास को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने शिक्षकों से प्रदेश के विकास और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने की अपील की।

23 अक्टूबर को मतदान, ध्रुव त्रिपाठी को जिताने की अपील

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार करने और भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में मतदान सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे 23 अक्टूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

उन्होंने यह भी बताया कि माध्यमिक शिक्षा से जुड़े मतदाताओं के लिए मतदान के दिन अवकाश घोषित किया गया है, ताकि शिक्षक आसानी से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा और विकास को आगे बढ़ाने के लिए सही नेतृत्व का चुनाव जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग