13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NCC की महिला कैडेट्स के हाथों में रही गोरखपुर के ट्रैफिक की कमान, वाहन चालकों को किया जागरूक

Gorakhpur news: मिशन शक्ति अभियान के तहत आज गोरखपुर पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया। मंगलवार को शहर के ट्रैफिक की कमान NCC गर्ल्स कैडेट्स ने संभाला।
2 min read
Google source verification
Gorakhpur news, traffic police

NCC गर्ल कैडेट्स ( सोर्स: अनूप शुक्ला)

Girls NCC Cadets Control Traffic:गोरखपुर में नवरात्र के दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को गोरखपुर में NCC की महिला कैडेट्स ने यातायात व्यवस्था संभाली। सुबह 11 बजे से शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात कैडेट्स ने वाहनों का आवागमन नियंत्रित करने के साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

कचहरी चौराहा, गणेश चौक, यातायात चौराहा और मोहद्दीपुर-पैडलेगंज चौराहे पर महिला कैडेट्स ने यातायात संचालन की जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। कैडेट्स ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, रॉन्ग साइड वाहन नहीं चलाने और निर्धारित पार्किंग में ही गाड़ियां खड़ी करने की अपील की।

SP ट्रैफिक ने की सराहना

NCC कैडेट्स का उत्साह बढ़ाने के लिए SP ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव कचहरी चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और NCC की महिला कैडेट्स को प्रमुख चौराहों पर जिम्मेदारी दी गई है।

गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें

SP ट्रैफिक ने वाहन चालकों से निर्धारित यू-टर्न का इस्तेमाल करने और रॉन्ग साइड वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है और यातायात भी प्रभावित होता है। बाजारों में सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग से जाम की समस्या पैदा होती है। ऐसे में लोगों को 100 से 200 मीटर की दूरी पर उपलब्ध निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा कर पैदल बाजार जाने की आदत डालनी चाहिए।

कैडेट्स ने बताया अच्छा अनुभव

NCC कैडेट ने कहा कि यातायात संचालन की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए अच्छा अनुभव है। उन्होंने बताया कि कैडेट्स अलग-अलग चौराहों पर लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक कर रही हैं।यातायात संभालना उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है। चौराहों पर काम करते हुए कई चुनौतियां सामने आ रही हैं, लेकिन इससे उन्हें जिम्मेदारी निभाने और लोगों से संवाद करने का व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है।

मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की।