प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने के दौरान भारी बारिश, ओलावृष्टि, चक्रवात और बाढ़ से फसलों को नुकसान पहुंचा है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में आए अर्नव चक्रवात से सबसे ज्यादा नुकसान होने की बात कही गई है। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, 1 अप्रैल से 9 अक्टूबर तक प्रदेश में 9,18,091 किसानों की फसल खराब होने की पुष्टि हुई है। इन किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने 493 करोड़ रुपये जारी किए हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद फसल नुकसान की भरपाई के लिए कृषि निवेश अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।