12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने मिशन शक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का दिया संदेश

Cm yogi adityanath: सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसका उद्वेश्य महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान की भावना उत्पन्न करना है।
3 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

मिशन शक्ति ( सोर्स: अनूप शुक्ला)

Mission Shakti campagin: मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के संदेश के साथ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का संदेश

मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। रैली के जरिए समाज में यह संदेश प्रसारित किया गया कि महिलाओं का सम्मान, उनकी सुरक्षा और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों और सहायता सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उनके प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम करना और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध सहायता तंत्र तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है।रैली के माध्यम से लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनने तथा महिलाओं और बालिकाओं के सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

मिशन शक्ति के तहत सड़क पर उतरे डीआईजी, डीएम और एसएसपी, महिला सुरक्षा का दिया संदेश

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत कोतवाली थाना क्षेत्र में जागरूकता रैली और पैदल मार्च निकाला गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की मौजूदगी में आयोजित इस अभियान के जरिए आमजन को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षित वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।

महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही आम नागरिकों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के साथ समाज में उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

महिला सुरक्षा समाज की जिम्मेदारी

अधिकारियों ने संदेश दिया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी महिला या बालिका के साथ असहज स्थिति, उत्पीड़न अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर सजग रहते हुए पुलिस को सूचित करना चाहिए। मिशन शक्ति जैसे अभियानों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विसर्जन मार्गों, पूजा पंडालों का निरीक्षण

नवरात्रि और दुर्गा पूजा के मद्देनजर अधिकारियों ने प्रतिमा विसर्जन मार्गों तथा पूजा पंडालों के निर्धारित स्थलों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सामने आने वाली समस्याओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही, पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ और प्रतिमा विसर्जन के समय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

आमजन तक संदेश पहुंचाने का प्रयास

पैदल मार्च और निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा महिला सुरक्षा और त्योहार से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के साथ आमजन तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थानाध्यक्ष राजघाट तथा कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर थानों की मिशन शक्ति टीम के सदस्य सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।