गोरखपुर

जालसाज गैंगस्टर…नौकरी के नाम पर युवती से ऐंठ लिए एप्पल, आईंफोन…अब दे रहे हैं धमकी

गोरखपुर में एक गैंगस्टर पर युवती ने नौकरी दिलवाने के एवज में महंगे फोन और रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि पैसे और फोन वापस करने की बात पर उसे धमकी मिल रही है।

2 min read
Dec 02, 2024

गोरखपुर में नौकरी के नाम पर गैंगस्टर और उसके दोस्त एक युवती से जालसाजी कर लिए हैं।युवती ने आरोप लगाया है जालसाजाें ने नौकरी के नाम पर उससे रुपये, एप्पल और आईफोन लिया था। इसके बाद नौकरी नहीं लगवाई।युवती कैंट इलाके के बेतियाहाता की रहने वाली है।

युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

युवती की शिकायत पर कैंट थाने में रविवार को बड़गो सेंदुली बेंदुली निवासी समशुल कमर उर्फ सोनू खान, मेवातीपुर के विकास मणि त्रिपाठी उर्फ प्रवीण मणि और पंकज मणि पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।आरोपियो में से विकास मणि त्रिपाठी पर पहले से कई केस दर्ज हैं। हाल ही ही में रामगढ़ताल थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया है। जिला कारागार में मारपीट के बाद उसे संतकबीर नगर जेल ट्रांसफर किया गया है। जहां वह वर्तमान में बंद है।

नौकरी लगवाने के एवज में लिए एप्पल और आईफोन

जानकारी के मुताबिक बेतियाहाता हनुमान मंदिर के पास रहने वाली शिवानी गौड़ ने कैंट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मई 2024 में समशुल, विकास मणि और पंकज मणि ने तारामंडल क्षेत्र के हॉस्पिटल में नौकरी दिलवाने के लिए कहा था। तीनों आरोपियाें ने मुझसे कहा कि एप्पल और आई फोन दे दोगी तो नौकरी लग जाएगी। दोनों मोबाइल की किस्त भी समय पर मुझे मिल जाएगी। आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर रुपये और दोनों मोबाइल हड़प लिया, नौकरी भी नहीं लगवाई। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। मोबाइल की किस्त हर माह मेरे खाते से कटती है। युवती का आरोप है की तीनों अपराधी प्रवृति के हैं और उसे इनसे जान का भी खतरा हो सकता है।

Updated on:
02 Dec 2024 07:04 pm
Published on:
02 Dec 2024 07:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर