
यूपी कॉलेज में वक्फ बोर्ड और कॉलेज मैनेजमेंट का बवाल बढ़ने लगा है, इस विवाद में अब यूपी कॉलेज के छात्र भी कूद पड़े हैं। छात्रों ने सोमवार को जुलूस निकाला। उसके बाद जय श्रीराम का नारा लगाते हुए वक्फ बोर्ड का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध जताया। छात्रों का कहना है कि जब तक फैसला नहीं हो जाता है, किसी को कैम्पस में दाखिल नहीं होने देंगे।
छात्रों ने ऐलान किया है कि कल से मजार के पास हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। शुक्रवार को कॉलेज परिसर में जुमे की नमाज नहीं होने दी जाएगी। पुलिस-प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। कॉलेज को लव जिहाद का परिसर नहीं बनने दिया जायेगा।
कॉलेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय, शिवम सिंह, चंदन सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज परिसर में वक्फ बोर्ड का पुतला लेकर जुलूस निकाला। साथ ही वक्फ बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की और जयश्रीराम का नारा लगाते हुए कॉलेज के प्रवेश द्वार पर वक्फ बोर्ड का पुतला फूंका। पुतला दहन के समय प्रतीक उपाध्याय शिवम सिंह, विवेकानंद सिंह, आगम सिंह, सुधीर, अमर मिश्रा, शुभम सिंह, सिद्धार्थ सिंह मौजूद रहे।
Published on:
02 Dec 2024 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
