गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर की महाआरती आॅनलाइन देखें, घर पहुंचेगा प्रसाद

गोरखनाथ मंदिर एप के जरिए मिलेगी पूजा की समस्त सुविधाएं
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2019, 3:37 PM IST
img_20190904_150733.jpg

पूर्वांचल के सबसे शक्तिशाली पीठ में शुमार गुरु गोरक्षनाथ मंदिर (Guru Gorakhnath mandir) अब हाइटेक हो चुका है। गोरखनाथ मंदिर परिसर में श्रीनाथ जी की आरती को अब दुनिया के किसी भी कोने से देखा जा सकता है। आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा। आॅनलाइन दर्शन-पूजन करने के साथ अब प्रसाद भी घर पर मंगवाया जा सकेगा। त्रेताकाल से जल रही धूनी की भस्म का प्रसाद भी आर्डर पर घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। आरती या किसी विशेष पूजा के लिए मंदिर में पहले ही बुकिंग भी कराई जा सकेगी। गोरखनाथ मंदिर ने यह सुविधा अपने एप दी है। आपको प्ले स्टोर से गोरखनाथ मंदिर एप को डाउनलोड करना भर होगा।

गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के आदेश पर श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर सुविधा केंद्र बनाया गया है। यह केंद्र आॅनलाइन दर्शन व विशेष आरती की सुविधा देगा। साथ ही गोरखनाथ मंदिर एप पर समस्त सहयोग मिल सकेगा।

काशी के विश्वनाथ मंदिर से मिली है प्रेरणा

गोरखनाथ मंदिर सुविधा केंद्र का निर्माण काशी विश्वनाथ मंदिर के सुविधा केंद्र की तर्ज पर की जा रही है। इस केंद्र में श्रद्धालुओं के लिए हेल्प डेस्क होगा। यहां मंदिर में श्रद्धालु हेल्प डेस्क के जरिए मंगला आरती, श्री गोरक्ष चालीसा, अथ चैरासी सिद्ध चालीसा, श्री गुरु गोरक्षनाथ की संध्या आरती, श्री गुरु गोरखनाथ की प्रार्थना की बुकिंग करा सकेंगे। यह समस्त बुकिंग वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी की जा सकती है। यही नहीं इन प्रार्थनाओं का प्रसारण ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

ऑनलाइन करा सकेंगे बुकिंग
सुविधा केंद्र और मंदिर की बेबसाइट gorakhnathmandir.in के जरिए श्रद्धालु गाइड, अतिथि गृह, लॉकर सुविधा, वाटर फाउंटेन लाइट एण्ड साउंड शो और आरती भी बुक कर सकते हैं। इसके अलावा मंदिर से ऑनलाइन महाप्रसाद, स्फटिक की माला, गुरु गोरक्षनाथ की प्रतिमा और धूनी की भस्म श्रद्धालुओं को निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत