गोरखपुर

Gorakhpur News : ABVP के 70 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ लोगो विमोचन

विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश में हुए तमाम सकारात्मक परिवर्तन का द्योतक रहा है। इस 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का हिस्सा बनने के लिए समूचे देश भर से प्रतिनिधि गोरखपुर में आयेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सभी क्षेत्रों से आने वाले प्रतिनिधि अभाविप की आगामी कार्ययोजना को साकार रूप प्रदान करेंगे।

2 min read
Oct 18, 2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 22,23 व 24 नवम्बर को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित 70 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का लोगो विमोचन गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर किया गया।

70वे राष्ट्रीय अधिवेशन का नवंबर में आयोजन

उल्लेखनीय है आगामी 22,23 व 24 नवम्बर को अखिल भारतीय विद्यार्थी का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर में आयोजित होगा, इस राष्ट्रीय अधिवेशन में अभाविप के 75 वर्षों की संगठनात्मक यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ावों से विद्यार्थियों को परिचित कराने, छात्र आंदोलन की प्रमुख शक्ति के रूप में विद्यार्थी परिषद के योगदान, देश के सभी भागों से अधिवेशन में भाग ले रही युवाशक्ति द्वारा देश की विविधता में एकता का स्वरूप दिखाई देगा।

विभाग प्रमुख प्रो. सुषमा पांडेय

अभाविप गोरखपुर विभाग प्रमुख प्रो. सुषमा पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों से भी विद्यार्थी परिचित रहें तथा भारत की एक राष्ट्र के रूप में सतत् प्रवाहमान यात्रा के स्वरूप को समझ सकें, इसके लिए अधिवेशन में विभिन्न प्रयास करने की योजना बनाई है।

सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर मंथन

अभाविप गोरखपुर महानगर डॉ. विवेक शाही ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाता हैं, इसी क्रम अभाविप का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन इस वर्ष 22 नवम्बर से 24 नवम्बर के मध्य गोरखपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से आये प्रतिनिधि विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर मंथन करेंगे।

गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय

अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि अपने 75 वर्षो की गौरवशाली यात्रा पूरी कर चुका विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश में हुए तमाम सकारात्मक परिवर्तन का द्योतक रहा है। इस 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का हिस्सा बनने के लिए समूचे देश भर से प्रतिनिधि गोरखपुर में आयेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सभी क्षेत्रों से आने वाले प्रतिनिधि अभाविप की आगामी कार्ययोजना को साकार रूप प्रदान करेंगे।

Updated on:
18 Oct 2024 09:15 pm
Published on:
18 Oct 2024 08:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर