गोरखपुर

गोरखपुर पुलिस ने गौ तस्करों के गिरोह पर लगाया गैंगस्टर, तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार

गोरखपुर SSP राजकरन नैय्यर के निर्देश के बाद पुलिस ने गौ तस्करों पर ताबड़तोड़ करवाई की है। इस कारवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार हर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।

less than 1 minute read
Jul 30, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, गोरखपुर पुलिस की गौ तस्करों पर बड़ी कारवाई

गोरखपुर पुलिस ने गौ तस्करों पर बड़ी कारवाई की है, इसके अंतर्गत तीन तस्करों पर गैंगस्टर लगाया गया है। ये सभी खोराबार इलाके में गोकशी के धंधे में लिप्त थे। गैंग लीडर कुशीनगर का परवेज आलम है, यह अपने दोनस्थियों के साथ संगठित क्राइम कर रहा था। SSP राजकरन नैय्यर के निर्देश पर खोराबार थाना पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से गैंग चार्ट तैयार कर तीनों पर केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

UP News: रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार का बहनें को बड़ा तोहफा, अब प्रॉपर्टी खरीदने पर 1 लाख रुपये तक की छूट

क्षेत्र में बना रखे थे दहशत

पशु तस्करों क्यों गैंग क्षेत्र में अपना दहशत बना रखा था, इतना ही नहीं गायों की तस्करी होने से लोगों में काफी आक्रोश भी था इसी वजह से पुलिस ने इस गैंग पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 यानी गैंगस्टर एक्ट की धाराएं लगाईं।

तीनों गौ तस्करों की क्राइम हिस्ट्री

गैंग लीडर परवेज आलम : इस पर गोरखपुर और कुशीनगर में गोवध, पशुक्रूरता, धोखाधड़ी और हिंसा जैसे मामलों में 5 केस दर्ज हैं, सद्दाम अली: इसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गोवध अधिनियम, पशुक्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट शामिल हैं, अजय कुमार गौड़: इस पर गोवध अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं। SSP राजकरन नैय्यर ने बताया कि इस गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Heavy Rains alert: यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Also Read
View All

अगली खबर