
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पत्थरबाजों पर होगी कड़ी कारवाई
पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को ट्रेनों में पत्थरबाजी रोकने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने थाना व चौकी प्रभारियों को दिशानिर्देश दिए।
रेलवे पुलिस पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने समस्त थाना व चौकी प्रभारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक में कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की रेल खंडों के उन स्थानों को चिह्नित करें, जहां पथराव की घटनाएं पूर्व में घटित हुई हैं। वहां पर विशेष अभियान चलाकर रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित बस्तियों के नागरिकों के साथ बैठकें कर उन्हें जागरूक करें।
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम की ओर से पैदल गश्त करने और ऐसे अपराधी जिन्हों ने पूर्व के वर्षों में ट्रेनों पर पत्थरबाजी की है, उन सभी का सत्यापन करने व उन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
ज्ञातव्य है कि ट्रेनों पर पथराव की आये दिन घटनाएं होती रहती हैं जिससे यात्रियों पर काफी रिस्क रहता है इसको अधिकारियों ने गम्भीरता से लेते हुए काफी सख्त निर्देश जारी किया है।
Published on:
06 Feb 2026 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
