गोरखपुर

शिवपाल यादव के बयान से जनता और नेता चौंके कहा, विलय को तैयार प्रसपा

- भाजपा को किसी भी तरह सत्ता से हटाने के लिए यूपी की विपक्षी पार्टियों ने कमर कस ली है। शिवपाल यादव ने एक ऐसा बयान दिया कि, जिसे सुनकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। आप भी जब बयान सुनेंगे तो चौंक जाएंगे।

less than 1 minute read
Shivpal Yadav

Uttar Pradesh Assembly elections 2022 गोरखपुर. चुनाव 2022 दहलीज पर है। सभी दल अपनी चुनावी तैयारियों में व्यस्त हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक बार फिर अपने नए बयान से चौंका दिया। शिवपाल ने कहाकि, भाजपा को हराने के लिए वह समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को तैयार हैं। यहीं नहीं अगर समाजवादी पार्टी में विलय होने से भाजपा सत्ता से खत्म हो जाती है तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। हमने सपा को आफर दे दिया है।

जनता का विश्वास भाजपा से उठा चुका है :- शिवपाल यादव अपनी सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा को लेकर गोरखपुर पहुंचे। चंपा देवी पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि, जनता का विश्वास भाजपा से उठा चुका है। वह परिवर्तन चाहती है। प्रसपा इस परिवर्तन का वाहक बनेगी।

महंगाई आसमान पर :- महंगाई पर शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि, भाजपा सरकार में प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सहित सभी घरेलू वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले चुनाव में भाजपा की ओर से किए गए दावे खोखले साबित हुए हैं। भाजपा के जनता के साथ किए गए किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। उल्टे भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

किसानों की नहीं अंबानी और अडानी की आय बढ़ाई :- किसानों की आय दोगुना करने के वादे पर भाजपा को घेरते हुए शिवपाल ने कहाकि, भाजपा किसानों की आय बढ़ाने के दावे से सत्ता में आई लेकिन उसने किसानों की बजाय अंबानी और अडानी की आय बढ़ा दी। सरकारी संस्थाओं के निजीकरण से भाजपा ने नौजवानों को रोजगार न देकर बेरोजगार बना दिया। आज युवा, किसान सहित प्रदेश का हर नागरिक परेशान है।

Updated on:
12 Nov 2021 11:55 am
Published on:
12 Nov 2021 11:51 am
Also Read
View All