16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर RTO में प्रशासन की छापेमारी: अनधिकृत व्यक्ति मिलने पर मचा हड़कंप, दलालों पर सख्ती के निर्देश

Gorakhpur news: गोरखपुर RTO कार्यालय में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर RTO कार्यालय में दलालों पर प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। एडीएम सिटी और SP सिटी ने आज छापा।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

ADM,SP की रेड (सोर्स: अनूप शुक्ला)

Raid in Gorakhpur RTO: गोरखपुर के चरगांवा स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कार्यालय परिसर में एक अनधिकृत व्यक्ति काम करता मिला। अधिकारियों ने उसकी पहचान कराते हुए उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू करा दी। बता दें कि बीते कई दिनों से RTO कार्यालय में अनाधिकृत व्यक्तियों ,दलालों के का करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी।

ADM, SP का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (नगर) गजेन्द्र कुमार और एसपी सिटी निमिष पाटील ने आरटीओ कार्यालय पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों की जांच की और विभागीय कामकाज में अनधिकृत लोगों की भूमिका पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

अनधिकृत रूप से काम करते मिले एक युवक

कार्यालय परिसर में अनधिकृत रूप से काम करते मिले व्यक्ति की पहचान विजय कुमार तिवारी पुत्र विजेंद्र कुमार त्रिपाठी के रूप में हुई। वह बिहार के सिवान जिले के गोरीयाकोठी थाना क्षेत्र स्थित चारपुरा गांव का मूल निवासी है। उसका वर्तमान पता शाहपुर क्षेत्र के जेल रोड स्थित गीतावाटिका में बताया गया है। उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दलालों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश

संयुक्त टीम ने आरटीओ कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को अनधिकृत रूप से काम करने की अनुमति न दी जाए। दलालों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के साथ ही कार्यालय की व्यवस्था पारदर्शी बनाए रखने और नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया।

आरटीओ कार्यालय में वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस समेत विभिन्न कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में अनधिकृत व्यक्तियों की मौजूदगी से आम लोगों को परेशानी होने और विभागीय कामकाज की पारदर्शिता प्रभावित होने की आशंका रहती है। प्रशासन की इस कार्रवाई को परिवहन कार्यालय में अनधिकृत गतिविधियों पर अंकुश लगाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्यालय परिसर में नियमों के विपरीत किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।