गोरखपुर

गोरखपुर युनिवर्सिटी हाॅस्टल प्रकरणः छात्रों ने अर्धनग्न कुलपति आवास पर किया प्रदर्शन

छात्रावास खाली कराए जाने के विरोध में आंदोलनरत हैं छात्र
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2020, 9:08 AM IST
photo_2020-12-26_21-24-40.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गोरखपुर. गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रो और प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। छात्र छात्रावास खाली न करने की मांग केा लेकर अड़े हुए हैं। जहां छात्रो ने छात्रावास खाली न करने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी के गोरखनाथ मंदिर कार्यालय पर जानकारी देने के बाद शनिवार को छात्रो कुलपति आवास पहुंच गए और वहां अर्धनग्न होकर धरना दिया। छात्र कुलपति से वार्ता की जिद पर अड़े थे, लेकिन कुलपति ने छात्रो से मुलाकात नहीं की।

विश्वविद्यालय प्रशासन हॉस्टल खाली कराने को लेकर छात्रों को नोटिस दे चुका है, जबकि छात्र मौखिक परीक्षा और आगामी दो जनवरी से शुरू होने वाली क्लास का हवाला देकर छात्रावास खाली खाली करने से इनकार कर रहे हैं।

शुक्रवार को जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बार फिर नोटिस जारी किया तो छात्र भड़के गए। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाले छात्रों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है। इसकी भनक लगने के बाद छात्र उग्र हो गए हैं। शनिवार को सुबह से छात्र एकजुट होने लगे। छात्र जुलूस की शक्ल में सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे।

प्रशासनिक भवन पर छात्रों की बात जब नहीं सुनी गई तो छात्रों ने कुलपति आवास पर प्रदर्शन का फैसला लिया। दोपहर एक बजे छात्र कुलपति आवास पहुंच गए। बताया जाता है कुलपति आवास में मौजूद रहे। इसकी भनक लगते ही चीफ प्रॉक्टर, डीएसडब्लू और दूसरे शिक्षक कुलपति आवास पहुंचे। छात्र कुलपति आवास के गेट पर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा।

Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत