ग्राम स्वराज के बाद अब गांवों में यह काम करा बीजेपी रिझाएगी दलितों को
गोरखपुर। यूपी में जगह जगह डाॅ.आंबेडकर की प्रतिमाओं को तोड़े जाने के बाद अब बीजेपी सरकार ने ग्रामस्तरीय सुरक्षा समितियों को डाॅ.आंबेडकर की प्रतिमाआें की सुरक्षा की जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि डाॅ. भीमराव रामजी आम्बेडकर की मूर्तियों की सुरक्षा के लिए ग्राम स्तरीय सुरक्षा समिति गठित करें तथा उनकी जवाबदेही तय करें। उन्होंने कहा कि जिन मूर्तियों पर छत नही है वहां ग्राम निधि से छत डलवा दें।
रविवार को मुख्यमंत्री गोरखपुर के जीडीए सभागार में कानून व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी ने अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, पशु तस्करी रोकने, महिलाओं एवं अनुसूचित जाति/जन जाति पर होने वाले अपराधों के प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराध रोकना हमारे लिए चुनौती है, इसकी कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करें। हर थाना चैराहे पर 1090, 198 का बोर्ड लगा दें ताकि कोई भी महिला इसपर फोन करके सहायता प्राप्त कर सके।
उन्होंने कहा कि एसडीएम एवं सीओ अपने तैनाती स्थल पर ही निवास करें। सभी अधिकारी अपना सीयूजी आन रखें तथा फोन किये जाने पर तुरन्त जवाब दें। प्रत्येक नगर क्षेत्र में टैªफिक सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की जाये। नगरनिगम, व्यापार मण्डल तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर इसकी कार्य योजना तैयार की जाये।
उन्होंने कहा कि स्मैक के धंधे पर प्रभावी नियंत्रण करें। इसके लिए कुछ थाने चिन्हित हैं। विवेचना के कार्यों को समय के अन्तर्गत निस्तारित करें। जेल में बन्द अपराधियों को सजा दिलवायें। तहसील व थाने की कार्य प्रणाली में सुधार लायें। एण्टी रोमियो स्कवायड को नियमित सक्रिय रखें।
बैठक में आई.जी. नीलाब्जा चैधरी ने मण्डल की अपराध नियंत्रण की स्थिति से अवगत कराया।
इसमें सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद व सभी विधायक, ए.डी.जी. दावा शेरपा, मण्डलायुक्त अनिल कुमार सहित सभी डीएम व एसपी मौजूद रहे।
15 जून तक पूरा करें बाढ़ बचाव के कार्य
ये भी पढ़ें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि पिछली बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त तटबंधों को 15 जून तक अवश्य पूरा करा लें। उन्होंने कहा कि गोरखपुर, बस्ती व देवीपाटन मण्डल नेपाल की नदियों से प्रभावित होते हैं। सरयू नहर परियोजना को पूरा करायें। इसके लिए धन की कोई कमी नही है। उन्होंने गोरखपुर में मुख्य अभियंता अधीक्षण अभियंता बाढ़ की तैनाती करने का निर्देश दिया।