गोरखपुर

“स्वयं पूर्वांचल” का भव्य समापन, महिलाओं के सशक्तिकरण का अनूठा मंच

वास्तविक महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए कि महिलाएं स्वयं की सामर्थ्य को पहचाने और बिना किसी से कोई अपेक्षा किए अपने विकास हेतु आगे आयें साथ ही समाज के व्यवस्थित ढांचे को बनाये रखने में स्वयं की सहभागिता प्रदान करें

2 min read
Mar 08, 2025

यूनाइटेड यूथ एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल (UYAP) द्वारा आयोजित "स्वयं पूर्वांचल – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025" का भव्य समापन आज KV टावर, गोरखपुर में हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन नारायण दत्त पाठक ने कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी रचनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता को मंच प्रदान करना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अपरा त्रिपाठी, (सहायक प्रवक्ता, भौतिक विज्ञान DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय) ने कहा, _" वास्तविक महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए कि महिलाएं स्वयं की सामर्थ्य को पहचाने और बिना किसी से कोई अपेक्षा किए अपने विकास हेतु आगे आयें साथ ही समाज के व्यवस्थित ढांचे को बनाये रखने में स्वयं की सहभागिता प्रदान करें ,साथ ही इस बात पर विशेष बल दिया की एक महिला दूसरी महिला का मनोबल बढ़ाये और उसे आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करे ।

विशिष्ट अतिथि कुशबू मैम (KNO ऑर्गाटोनिक्स) ने अपने संबोधन में महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग, कविता, भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे—

🗣️ भाषण प्रतियोगिता:

🥇 शिखा पाठक – प्रथम स्थान
🥈 श्वेता त्रिपाठी – द्वितीय स्थान
🥉 निष्ठा पांडेय – तृतीय स्थान

✍️ कविता प्रतियोगिता:

🥇 रुचि शुक्ला – प्रथम स्थान
🥈 प्रतिभा तिवारी – द्वितीय स्थान

📝 निबंध प्रतियोगिता:

🥇 ज्योति – प्रथम स्थान
🥈 नेहा गौर – द्वितीय स्थान
🥉 शिखा पाठक – तृतीय स्थान

विजेताओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा की सराहना की गई।

इस पूरे आयोजन का नेतृत्व UYAP अध्यक्ष नारायण दत्त पाठक ने किया। आयोजन को सफल बनाने में हर्ष तिवारी, अदिति तिवारी, श्याम, अश्वनी और अन्य टीम सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

UYAP टीम ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Published on:
08 Mar 2025 10:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर