गोरखपुर

ऑनर किलिंग- प्रेमी से शादी करना चाहती थी लड़की, पिता ने गडासे से कर दी हत्या, पुलिस के सामने कबूला जुर्म

- बेटी के प्रेम प्रसंग व अवैध बिरादरी के लड़के से बात करने से नाखुश पिता थे - नकल के बाद भी नहीं मानी तो गदासे से कटकर कर दी हत्या - पुलिस के सामने कबूला जुर्म - 12 नवंबर को ताल के पास मिला शव

2 min read
ऑनर किलिंग- प्रेमी से शादी करना चाहती थी लड़की, पिता ने गडासे से कर दी हत्या, पुलिस के सामने कबूला जुर्म

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक पिता ने बेटी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर उसकी गडासे से हत्या कर दी। आरोप है कि पिता को बेटी के अवैध बिरादरी में शादी करने का फैसला नागवार गुजरा और फर में आकर उसने अपनी बेटी की गदासे से कटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपित पिता शिवगोविंद त्रिपाठी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि उसने अपनी ही पुत्री 18 वर्षीय अन्नू की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की। उसे साइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पिपरा ताल पर ले गया। वहाँ गड़ासा से गला काटकर कर शव को पिपरा पतब मे छुपा दिया गया जिससे किसी को उसकी मौत की भोज न मिले।

उभरने पर नहीं मानी तो कर दी हत्या

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि शिवगोविंद त्रिपाठी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि छह नवंबर की शाम के करीब छह बजे जब वह अपनी दुकान से घर पर आया तो देखा कि उसकी बेटी फोन पर किसी से बात कर रही है। पूछा गया तो उसने मोबाइल का सिम हटाकर मुंह में रख कूच दिया। आरोपी पिता ने कहा कि उसकी लड़की गैर बिरादरी के लड़के से बातचीत करती थी और उससे शादी करने की इच्छा रखती थी। यह बात उसे बिलकुल पसंद नहीं थी।

अपनी मर्जी से जीना चाहता था लड़की थी

शिवगोविंद ने पुलिस को बताया कि एक दिन वह अपनी दुकान पर थी तो उसकी पत्नी ने आकर बताया कि लड़की ने घर के कमरे को अंदर से बंद कर लिया है, आशंका है कि कुछ अनहोनी कर लेगी। ऐसे में वह अपनी दुकान से घर पहुंची तो देखा कि कमरे में लड़की ताला बंंद करके कुंडी से लटकने का प्रयास कर रही थी। यह देखकर वह खिड़की तोड़कर अंदर गया और अपनी लड़की को समझाने लगा। लेकिन लड़की उससे बार-बार कह रही थी कि वह अब बड़ी हो गयी है, उसे अपनी मर्जी से जीने दो। वह अपनी मर्जी से जीना चाहती थी। वह कहने लगी कि जिससे प्रेम करता है उसी के साथ रहूंगी। हत्यारोपित ने पुलिस को बताया कि यह सुनकर उसे गुस्सा आ गया और आखिर में उसने अपनी बेटी अन्नू को मारने की सोची। वह अन्नू को अपनी साइकिल पर बैठाकर और कपड़े में गड़ासा लपेटकर घर से निकल गया। इसके बाद पिपरा ताल के पास ले जाकर घटना को अंजाम दिया और शव को वहीं फेंक दिया। 12 नवंबर को शव की बरामदगी हुई।

Published on:
16 Nov 2020 10:18 am
Also Read
View All
गोरखपुर में नौ अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, खोली गई ‘बी’ हिस्ट्रीशीट…लगातार रखी जाएगी निगरानी

क्या मिल पाएगा मृत शिक्षक को न्याय… फरार BSA अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, सत्ता का संरक्षण या कुछ और ?

DDU विश्वविद्यालय में छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को धमकाया, बोला…तुम्हारे बाप की ? टुकड़े टुकड़े गैंग से भी है छात्र का नाता

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर भव्य ध्वजारोहण, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय बोले…यह राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक सतत यात्रा का उत्सव है

सीएम योगी का बड़ा ऐलान…प्रदेश भर में बाबा साहब की प्रतिमा पर लगेगा छत्र, जयंती पर होंगे भव्य कार्यक्रम