बेलीपार थाना क्षेत्र में आज सुबह गोरखपुर–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, इसमें एक किशोरी की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हैं।
गोरखपुर में सोमवार की सुबह बेलीपार थाना क्षेत्र में ग्राम मेहरौली के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज रफ्तार SUV कार ने ई-रिक्शे को टक्कर मार कर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ई-रिक्शे में सवार बच्ची की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया, हादसे में चार अन्य घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।सभी बड़हलगंज के हाटा निवासी बताए जा रहे हैं, हादसे की सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
सड़क हादसे में गगहा थाना क्षेत्र के गरियाकोल निवासी 11 वर्षीय किशोरी आराध्या राव की मौत हो गई है। अस्पताल में गंभीर हालत में उसने दम तोड़ दिया। आराध्या अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी, आराध्या की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है।
हादसे के वक्त ई-रिक्शा में सवार सुचिता देवी, मासूम रुचि और ई-रिक्शा चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब दस फीट गहरे गड्ढे में गिर गई।
जिससे कार मालिक को भी गंभीर चोटें आई हैं। जबकि कार चालक को मामूली चोट लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।घायलों को तत्काल NHAI की एम्बुलेंस से गोरखपुर जिला अस्पताल भेजा गया। वही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने आगे की कारवाई शुरू कर दी है।