गोरखपुर

इंस्टा पर स्टेट्स “अब और जीना नहीं चाहती”, कमरे में पड़ी थी स्पाइस जेट की लेडी कर्मचारी की लाश…

एम्स थानाक्षेत्र के सैनिक कुंज मुहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती द्वारा सुसाइड की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कमरे से कोई आवाज न आने पर दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई जहां बेड पर शव पड़ा हुआ था।
2 min read
Mar 24, 2026
Up news, gorakhpur
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, स्पाइस जेट कर्मी ने किया सुसाइड

गोरखपुर में स्पाइस जेट एयरवेज की लेडी कर्मचारी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया, मरने के पहले उसने वाट्सएप पर स्टेटस लगाकर इसकी जानकारी दे दी थी। सोमवार की सुबह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर स्टेटस देखकर मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचे। वहां शव देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को भी सूचना दी गई, देर शाम पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर बलिया चले गए।

कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर पहुंची पुलिस, बेड पर पड़ी थी युवती की लाश

जानकारी के मुताबिक एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर सैनिक कुंज मुहल्ले में बलिया जनपद के थाना अभाव, मलिकपुर गांव निवासी शिवांगी वर्मा बीते एक वर्ष से रेंट पर रहती थी वह स्पाइस जेट एयरवेज में सिक्योरिटी एक्सयूटिव के पद पर तैनात थी। सोमवार की सुबह मकान मालिक ने शिवांगी का वाट्सएप स्टेटस देखा तो सकते में आ गया, उसने अपने वाट्सएप स्टेटस पर लिखा था कि वह जीना नहीं चाहती है, सुसाइड करने जा रही है।

इसके बाद मकान मालिक उसके कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर अंदर से कोई जबाब नहीं मिला।आशंका में उन्होंने एम्स पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो युवती बिस्तर पर पड़ी थी, एम्स अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उपचार शुरू ही किया था कि उसकी मौत हो गई।

बलिया की रहने वाली थी शिवांगी, शव लेकर रवाना हुए परिजन

एम्स पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि युवती की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। शिवांगी चार बहन दो भाई थी। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। एम्स थाना प्रभारी सीपी पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। वाट्सएप पर स्टेटस लगाने के संबंध में जांच चल रही है। युवती का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर रवाना हो गए हैं।

Updated on:
24 Mar 2026 12:10 pm
Published on:
24 Mar 2026 12:10 pm