
वाराणसी: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में एक मकान में ब्लास्ट होने के बाद पूरा मकान धराशाई हो गया। इस दौरान मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज हुआ और इसी दौरान घर में गैस में हुए रिसाव के कारण ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में स्थित एक मकान में खाना बनाने के दौरान विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज हो गया था और इसी दौरान आग भड़क गई और धीरे-धीरे गैस के रिसाव के कारण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने के बाद पूरा मकान धराशाई हो गया और इस दौरान घर में मौजूद चार लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों में भी दरार आ गई। मलबे में दबे चारों लोगों को पुलिस ने बाहर निकाल और ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, अवधेश और लक्ष्मी की इस घटना में मौत हो गई है। वहीं, गिरिजा देवी व उनका बेटा मुन्ना इस दुर्घटना में घायल हुए हैं, जिनका इलाज बीएचयू स्थित ट्राम सेंटर में चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, घर में गिरिजा देवी अपने बेटे मुन्ना व अवधेश और बेटी लक्ष्मी के साथ रहती थी। सुबह 9 के आसपास वह घर में बच्चों लिए और अपने लिए खाना बना रही थी। इसी दौरान ब्लास्ट के बाद आग लग गई और मकान गिर गया। आसपास के लोगों ने बताया कि गिरिजा देवी के पति का देहांत पहले ही हो चुका है। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर डीसीपी आकाश पटेल, एडीसीपी नीतू कादयान, एडीएम सिटी अलोक वर्मा, एसीपी रोहनिया समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी सूचित किया गया। घटनास्थल पर मौजूद फॉरेंसिक टीम कई पहलुओं से इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
Updated on:
24 Mar 2026 12:35 pm
Published on:
24 Mar 2026 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
