गोरखपुर

गोरखपुर में फिल्मी अंदाज में बारात जा रहे युवकों पर बरसाई गई गोलियां, हाइवे पर मचा हड़कंप

गोरखपुर में खजनी थानाक्षेत्र में बारात आ रहे युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। इस दौरान गोली लगने से दो युवक घायल हो गए जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बनी है।

2 min read
May 09, 2025

गोरखपुर में गुरुवार की रात बारात आ रहे दो युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए, सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह , सहजनवा, गीडा व खजनी थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हमलावरों को चिह्नित किया है। पूछताछ में मालूम चला कि दो दिन पहले दावत के दौरान हुए विवाद में हमला करने की बात कही जा रही है।

गगहा थानाक्षेत्र से बारात गीडा के हरियाली मैरेज हाउस आई थी

गगहा थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव से बड़गहन में बारात आ रही थी। शादी का कार्यक्रम गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ स्थित हरियाली मैरेज हाल में रखा गया था। बाराती गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के रास्ते तेनुआ आ रहे थे। एक अर्टिगा गाड़ी से गगहा थाना क्षेत्र के पंडित नगवा निवासी शुभम यादव इसी थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी अनिल चौहान बारात आ रहे थे। शुभम यादव गाड़ी चला रहा था जबकि अनिल बगल में बैठा था।

बरातियों की गाड़ी ओवरटेक कर बदमाशों ने की फायरिंग

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे से उतरने के बाद जैसे ही तेनुआ टोल प्लाजा की ओर बारातियों की अर्टिगा गाड़ी बढ़ी, पीछे से चार पहिए सवार आए और ओवरटेक कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें शुभम को कई गोलियां लगी हैं। अनिल के हाथ मे गोली लगी है। मेडिकल कालेज में शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस इस मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
09 May 2025 09:26 am
Also Read
View All
बीजेपी नेता हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, भतीजे से हुए विवाद का बदला चाचा से लिया…मुख्य आरोपी राज और विपिन गिरफ्तार

मृत बीजेपी नेता के घर पहुंचे सांसद राधामोहन, हत्यारोपियों को बचाने वालों को दिए खुली चुनौती…बोले चिराग तले अंधेरा

गोरखपुर पहुंचे DG फायर, बोले…गांव-गांव बनाए जाएंगे ‘अग्निमित्र’, गाड़ियां का मूवमेंट टाइम एक मिनट के अंदर रखने का लक्ष्य

यूपी में फरार बीएसए और क्लर्क पर गैर जमानती वारंट जारी, 25-25 हजार हुई इनाम की रकम…टीचर सुसाइड केस में है वांटेड

गोरखपुर सिविल कोर्ट को 30 मार्च को बम से उड़ाने को धमकी, DJ ऑफिस में चिट्ठी पहुंचते ही मचा हड़कंप

अगली खबर