गोरखपुर

गोरखपुर में शादी के दिन ही घर से भागा दुल्हा, हाथों में मेहंदी लगाए इंतजार करती रही दुल्हन

गोरखपुर जिले में अनोखी घटना हुई है। यहां शादी के दिन ही दूल्हा बिना कुछ बताए अपने घर से भाग गए। काफी इंतजार के बाद जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो हड़कंप मच गया, इधर दुल्हन पक्ष के लोग रात भर दूल्हे का इंतजार करते रहे।

2 min read
Apr 19, 2025

गोरखपुर जिले में हैरान करने वाली घटना हुई है यहां शादी के दिन ही दूल्हा अपने घर से भाग गया। जब वह घंटों बाद भी नहीं आया तो दूल्हे के घर वाले परेशान हो गए, इधर दुल्हन पक्ष पूरी रात दूल्हे का इंतजार करता रहा।

शादी के दिन घर से भागा दुल्हा, इंतजार करते रहे परिजन

यह घटना जिले के खजनी थानाक्षेत्र की है। शादी का आयोजन 18 अप्रैल को हुआ था और बारात नगर पंचायत उनवल से आनी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन दुल्हा शादी के दिन सुबह गोरखपुर में हेयर सेटिंग कराने के बहाने घर से निकला और फिर लौट कर नहीं आया। दुल्हे के परिवार के लोग उसकी वापसी का इंतजार करते रहे, लेकिन दुल्हा घर आया ही नहीं।

दुल्हन पक्ष के लोग रात भर इंतजार करते रहे बारात, भरमाते रहे दूल्हे पक्ष के लोग

इधर दुल्हन पक्ष ने मैरेज लॉन में सभी रस्मों की पूरी तैयारी कर ली थी। बारात के देर से पहुंचने से वधु पक्ष के लोग इस भ्रम में रहे कि बारात में थोड़ी देरी हो रही है, लेकिन जब रात तक बारात नहीं आई, तो वधु पक्ष को सच्चाई का पता चला कि दुल्हा घर से ही भाग गया है। जब मामला पूरी तरह खुल गया तब शनिवार को दुल्हन के पिता सहित लड़की पक्ष के कई लोग खजनी थाने पहुंचे और उन्होंने वधु पक्ष द्वारा शादी में की गई तैयारियों और उपहारों की वापसी की मांग करने के साथ ही खजनी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को किया गिरफ्तार

दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि शादी से पहले करीब 10 लाख रुपए नकद, 8 लाख रुपए के गहने, एसी, फ्रिज और अन्य कीमती घरेलू सामान दुल्हे के घर भेजे गए थे, जिनका वह वापस दावा कर रहे हैं। खजनी के प्रभारी थानेदार सत्यदेव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों सूरज पांडेय और उनके बेटे राजेंद्र पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
19 Apr 2025 10:27 pm
Also Read
View All
ड्राइवर को झांसे में लेकर ईंटों से भरी ट्रॉली की चोरी, क्षेत्र में हड़कंप…गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

गोरखपुर में मनाया गया नेशनल फायर सर्विस डे, शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि, जागरूकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी

गोरखपुर में ‘एक्सीडेंट ऑडिट व्हीकल’ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल

जब बंगाल की लड़कियों ने बोला…”थैंक्यू गोरखपुर पुलिस”, वोटिंग के लिए बंगलौर से जा रही थीं सिलीगुड़ी

बेतरतीब चल रही गाड़ियां लील रही निर्दोषों की जिंदगियां, पिकअप ने ई- रिक्शा को मारा टक्कर, दो बुजुर्गों की मौत