गोरखपुर

नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर लगाई रोक, अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद प्रवेश बहाल

भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय नागरिकों के नेपाल प्रवेश पर रोक लगा दी गई जिस कारण नोमेंस लैंड के दोनों तरफ सीमाओं में भारी भीड़ जुट गई

less than 1 minute read
नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर लगाई रोक, अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद प्रवेश बहाल

गोरखपुर. भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय नागरिकों के नेपाल प्रवेश पर रोक लगा दी गई जिस कारण नोमेंस लैंड के दोनों तरफ सीमाओं में भारी भीड़ जुट गई। सरहद पर लंबी कतारें लग गई जिस कारण करीब पांच घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। नेपाल रुपंदेही जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पोखरेल सीमा पर तैनात प्रहरी दल से कड़े रूख में नागरिकों को रोकने का कारण पूछा तो वह स्पष्टीकरण नहीं दे पाए। इसके बाद भारतीय सीमा से नेपाल में लोगों का प्रवेश बहाल कर दिया गया।। भारतीय सीमा के एसएसबी 22वीं वाहनी कमांडेंट मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि बार्डर पर स्थिति सामान्य है। किसी तरह का कोई नया दिशा-निर्देश जारी नहीं हुआ है।

सीमा पर स्थिति सामान्य

एक सप्ताह से दोनों देशों के नागरिकों को पैदल आवागमन की छूट दी गई है, लेकिन नेपाल पुलिस ने अचानक भारत से जाने वालों पर रोक लगा दी। सूचना मिलने के बाद रुपंदेही के पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर सीमा पर तैनात प्रहरी दल (नेपाल पुलिस) से रोकने का कारण पूछा तो वे पुलिस जवाब नहीं दे सके। पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए प्रहरी दल को फटकार लगाई। भारतीय सीमा के एसएसबी 22वीं वाहनी कमांडेंट मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सीमा पर स्थिति सामान्य है। नेपाली प्रहरी दल ने भारतीयों के प्रवेश पर रोक लगाकर गलत किया था।

Published on:
14 Feb 2021 05:02 pm
Also Read
View All
कलेक्ट्रेट व एमपी पॉलिटेक्निक में निर्माणाधीन बहुमंजिला भवनों का डीएम-एसएसपी ने किया गहन निरीक्षण

एम्स थानाक्षेत्र में दबंगों का आतंक , ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर मारपीट…मालिक की पत्नी और बेटे को भी मारा

फर्जी शादी, फर्जी पुलिस…गोरखपुर में बड़े अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर समेत 7 गिरफ्तार…दुल्हन फरार

सिपाही ने बाबा साहब का फ़ोटो फाड़कर जलाया, सीसीटीवी फुटेज देख भड़के लोग…SSP ने सिपाही को किया सस्पेंड

‘एक दिन में 4 से 5 लोगों के साथ सोना पड़ता था, बहुत पीड़ा होती थी’, कक्षा 9वीं की दुष्कर्म पीड़िता बोली, पग-पग हुआ फरेब