गोरखपुर

Indian Railways: पूर्वोत्तर रेलवे को बड़ी सौगात,अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नई अमृत भारत ट्रेन !

Amrit Bharat Train: पूर्वोत्तर रेलवे को आज बड़ी सौगात मिली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। छपरा-दिल्ली और दरभंगा-मदार रूट पर चली ये नॉन-एसी प्रीमियम ट्रेनें यात्रियों को किफायती किराए में आधुनिक सुविधाओं से लैस सफर कराएंगी।

2 min read
Sep 29, 2025
सांकेतिक फोटो अमृत भारत ट्रेन सोर्स पत्रिका

Amrit Bharat Express: पूर्वोत्तर रेलवे को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गोरखपुर की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर दो उद्घाटन विशेष गाड़ियां पटरी पर उतरेंगी—05133 छपरा–आनंद विहार टर्मिनल और 05587 दरभंगा–मदार (अजमेर)।

Gorakhpur Amrit Bharat Train: यह ट्रेनें पूरी तरह से गैर वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेनें हैं, जिनमें 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 8 शयनयान, 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक पैंट्रीकार और 2 एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं।

यात्रियों के लिए सौगात

अमृत भारत एक्सप्रेस मध्यम वर्ग और आम यात्रियों के लिए खास आकर्षण बनी है। इसमें विश्वस्तरीय यात्रा सुविधा मात्र 500 रुपये प्रति हजार किलोमीटर से भी कम किराए में उपलब्ध होगी। आधुनिक डिज़ाइन, उन्नत सुरक्षा और आरामदायक यात्रा इसकी सबसे बड़ी पहचान है।

सुरक्षा और तकनीक से लैस

यह ट्रेन ‘कवच सिस्टम’ से युक्त है। इसमें सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और ईपी-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है। कोच सील्ड गैंगवे और वैक्यूम एवैक्यूएशन सिस्टम से सुसज्जित हैं। पहली बार नॉन-एसी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। गार्ड रूम में रिस्पॉन्स यूनिट और टॉकबैक सिस्टम से सुरक्षा और मजबूत की गई है।

यात्रियों की सुविधा का ध्यान

कोचों में फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल और बॉटल होल्डर, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, आरामदायक सीटें और बेहतर बर्थ लगाए गए हैं। हर शौचालय में ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर, इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक फ्लशिंग और फायर सप्रेशन सिस्टम है। दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही, यात्रियों को फास्ट चार्जिंग पोर्ट और पैंट्री कार जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

प्रस्थान समय

छपरा–आनंद विहार उद्घाटन विशेष (05133) सुबह 11 बजे छपरा से रवाना होगी। और अगले दिन सुबह 8 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं, दरभंगा–मदार उद्घाटन विशेष (05587) सुबह 11 बजे दरभंगा से चलकर अगले दिन शाम 6.30 बजे मदार (अजमेर) पहुंचेगी।

Updated on:
29 Sept 2025 11:24 am
Published on:
29 Sept 2025 11:23 am
Also Read
View All

अगली खबर