गोरखपुर

Kamlesh Paswan welcome : गोरखपुर पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

मोदी 3 सरकार में बांसगांव सांसद कमलेश पासवान भी केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री बनने के बाद गोरखपुर प्रथम आगमन पर एयरपोर्ट से उनके निजी आवास तक भव्य स्वागत किया गया।

2 min read
Jul 04, 2024

बांसगांव सांसद कमलेश पासवान के भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में प्रथम बार गोरखपुर आगमन पर गोरखपुर एयरपोर्ट से लगाए उनके आवास तक सैकड़ो गाड़ियों के काफिलो के साथ उनके समर्थकों का अपार जन समूह , उनके स्वागत में जिस जोश और ऊर्जा के साथ उपस्थित होकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया, उसे देखकर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री अभिभूत हो गए ।

एयरपोर्ट से लेकर हर चौराहों पर हुई अगवानी

एक अलग प्रकार का ऐतिहासिक स्वागत समारोह था यह। भाजपा के कार्यकर्ताओं ,पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने गोरखपुर एयरपोर्ट से लेकर प्रत्येक चौराहे पर राज्य मंत्री की अगवानी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी थी । अपार जनसमूह व हर जगह उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने माननीय नेता को फूल मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया जिसका आलम यह रहा की समर्थकों की भीड़ के कारण महानगर में आवागमन की व्यवस्था अवस्थित हो गई तथा प्रशासन को आवागमन व्यवस्था बनाए रखने में काफी मेहनत का सामना करना पड़ा।

मोहद्दीपुर चौराहे पर सिक्कों से तौले गए कमलेश

राज्य मंत्री को एयरपोर्ट से अपने निवास स्थान तक पहुंचने में जगह-जगह समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ में काफी समय अभिनंदन के कारण लगा जिसके कारण राज्य मंत्री को अपने आवास पहुंचने में काफी विलंब हुआ । केंद्रीय राज्य मंत्री के अनुज एवं बांसगांव के विधायक डॉ विमलेश पासवान पूरे रास्ते भर कार्यकर्ताओं का स्नेह दुलार देखकर उन्हें सहेज कर आगे बढ़ते रहे । कार्यकर्ताओं का और समर्थकों का स्नेह देखकर माननीय मंत्री स्वयं ही काफी भाव भाव विभोर हो गए और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मोहद्दीपुर चौराहे पर केंद्रीय राज्य मंत्री का सिक्कों से तौल कर सम्मान किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, चिल्लूपार विधायक राजेश तिवारी, जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, विनोद शुक्ला, अशोक मिश्रा पार्षद,सौरभ चतुर्वेदी उर्फ मोनू, आलोक पांडे, विनोद शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र पाल सूर्यवंशी, पंकज लोचन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला अध्यक्ष देवरिया भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख संजय दुबे, जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष राम तिवारी सहित अनेकों जनप्रतिनिधि,भाजपा के कार्यकर्ता एवं आम जनमानस हजारों की तादाद में उपस्थित रहा।

Updated on:
05 Jul 2024 08:38 pm
Published on:
04 Jul 2024 11:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर