गोरखपुर

Kawad yatra 2024 : गोरखपुर से देवघर के लिए प्रतिदिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, कांवड़ियों की राह हुई आसान

सावन मास में देवघर के बाबाधाम में लगने वाले श्रावण मेले में कांवड़ियों की राह आसान बनाने के लिए रेलवे ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। गोरखपुर से 20 जुलाई से हर रोज देवघर के लिए श्रावण स्पेशल ट्रेन चलेगी।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2024, 9:18 AM IST
Feature image

सावन मास में श्रावण मेला पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05028/05027 गोरखपुर-देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से 20 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रतिदिन देवघर के लिये चलेगी।

गोरखपुर से प्रतिदिन रात 8 बजे करेगी प्रस्थान

05028 गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 20 जुलाई से 20 अगस्त, 2024 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 20.00 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा से 20.27 बजे, देवरिया सदर से 21.13 बजे, भटनी से 21.40 बजे, मैरवा से 22.10 बजे, सीवान से 22.40 बजे, एकमा से 23.22 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.15 बजे, दिघवारा से 00.47 बजे, सोनपुर से 01.10 बजे, हाजीपुर से 01.25 बजे, देसरी से 01.55 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.17 बजे, बछवारा से 02.40 बजे, बरौनी से 03.20 बजे, बेगूसराय से 03.42 बजे, साहिबपुर कमाल से 04.22 बजे, मुंगेर से 05.20 बजे, सुल्तानगंज से 07.20 बजे, भागलपुर से 09.33 बजे, बरहट जं0 से 10.50 बजे तथा बांका से 12.08 बजे छूटकर देवघर 13.10 बजे पहुंचेगी।

देवघर से हर रोज दिन में 2 बजे करेगी प्रस्थान

वापसी यात्रा में 05027 देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2024 तक प्रतिदिन देवघर से 14.00 बजे प्रस्थान कर बांका से 14.57 बजे, बरहट से 15.18 बजे, भागलपुर से 16.05 बजे, सुल्तानगंज से 16.30 बजे, मुंगेर से 17.20 बजे, साहिबपुर कमाल से 17.52 बजे, बेगूसराय से 18.20 बजे, बरौनी से 19.25 बजे, बछवारा से 19.37 बजे, शाहपुर पटोरी से 20.17 बजे, देसरी से 20.40 बजे, हाजीपुर से 21.20 बजे, सोनपुर से 21.32 बजे, दिघवारा से 22.02 बजे, छपरा से 23.10 बजे, एकमा से 23.34 बजे, दूसरे दिन सीवान से 00.10 बजे, मैरवा से 00.30 बजे, भटनी से 01.10 बजे, देवरिया सदर से 01.35 बजे तथा चैरीचैरा से 02.20 बजे छूटकर गोरखपुर 03.00 बजे पहुंचेगी।इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 तथा SLR के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Updated on:
15 Jul 2024, 9:18 AM IST
Published on: