गोरखपुर प्रवास पर आए विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि आज हिंदू समाज के लिए पिछले डेढ़ हजार साल का सबसे अनुकूल कालखंड भारत वर्ष में आया है। इस समय भारत के उत्थान के लिए हिंदू युवाओं में को आगे बढ़ कर बड़ी भूमिका निभानी चाहिए उनको स्वरोजगार के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण लेकर अपनी स्किल को डेवलप करके देश को समृद्ध बनाने का प्रयास करना चाहिए।
गोरखपुर में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे का प्रवास था, इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बैठकों के माध्यम से संवाद हुआ।विशिष्ट वर्ग की बैठक का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल , प्रांत मंत्री नागेंद्र ने संयुक्त रूप से भगवान श्री राम दरबार के सम्मुख दीप प्रज्वलंकर किया।
विभिन्न बैठकों में युवाओं, व्यवसायी एवं विशिष्ट वर्ग कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धर्मांतरण के विरुद्ध 2019 में बनाए गए कानून को और कठोर बनाया जाना एक स्वागत योग्य कदम है। कानून बनने के बाद भी लव जिहाद व अवैध धर्मान्तरण की घटनाएं, सख्त शासन के बाबजूद रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक 2024 के विधानसभा में पारित होते ही अब आशा की जा सकती है कि जो संगठित अपराधी हैं न सिर्फ वे, अपितु, शेष जिहादी व मिशनरी भी अपने कुकृत्यों से डरेंगे।
मिलिंद ने कहा कि विधेयक में शिकायत कर्ताओं का दायरा, आजीवन कारावास की सजा, दंड की राशि को बढ़ाया जाना तथा अवयस्क और दिव्यांगों के अधिकारों की रक्षार्थ विशेष व्यवस्था सराहनीय हैं। ऐसे कठोर प्रावधान, निसंदेह, उन अपराधी वृत्ति के लोगों के मन में डर पैदा करके भगवान श्री राम, योगेश्वर श्रीकृष्ण व भोले बाबा की इस पुण्य धरा को धर्मांतरण द्वारा राष्ट्रांतरण के दिवास्वप्न देखने वालों के चंगुल से मुक्ति दिलाने में एक मील का पत्थर साबित होंगे। यूपी सरकार ने ना सिर्फ 2019 में यह कानून बनाया अपितु गत 5 वर्षों में उसका कठोरता से पालन भी सुनिश्चित करवाया। इसके लिए योगी सरकार को साधुवाद।
इस दौरान श्री परांडे ने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण ही है कि स्वाधीनता के अमृत महोत्सव तक भी भारत के मात्र 10-11 राज्य ही धर्मांतरण विरोधी कानून ला पाए। उनमें भी इतनी कठोर सजा का प्रावधान, संभवतया उत्तर प्रदेश के इस कानून में ही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शेष राज्य सरकारें भी इस बारे में त्वरित पहल कर, अपने अपने राज्यों को अवैध धर्मान्तरण के अभिशाप से मुक्ति दिलाएंगे। जिन राज्यों में अभी इस बारे में कोई कानून नहीं है, उनको भी शीघ्र, अतिशीघ्र एक कठोर दंड विधान के साथ यह पारित करने चाहिए और जिन कानूनो की स्थिति लचर है, वहां उन्हें और कठोर बनाए जाने के साथ उनका पूर्ण मनोयोग से पालन किया जाना भी बहुत जरूरी है।
विश्व हिंदू परिषद आशा करती है कि इस कानून का अन्य राज्य सरकारें भी अनुसरण करेगी जिससे जो लोग लालच, प्रपंच, धोखे या बलपूर्वक धर्मांतरण, लव जिहाद और नारी शक्ति के चीर हरण कर टुकड़े टुकड़े करने में जुटे हैं वे अपनी इन नापाक हरकतों से बाज आ सकें, साथ ही समाज को भी इन मामलों में सजग रहकर समय पर उचित कार्यवाही के लिए शासन प्रशासन का सहयोगी बन, अपराधियों को कठोर सजा दिलाए जाने के लिए आगे आना होगा।
उन्होंने पूरे देश भर में अफगानिस्तान पाकिस्तान बांग्लादेश से आए हिंदू जैन बुद्ध सिख शरणार्थियों के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि का अधिनियम के अंतर्गत भाप ने ऐसे शरणार्थियों को नागरिकता दिलाने की प्रक्रिया में सक्रिय और पूर्ण मत से उनका सहयोग करेगा।उन्होंने आगे बताया कि 24 अगस्त से 1 सितंबर तक पूरे भारतवर्ष में विश्व हिंदू परिषद अपने षष्ठी पूर्ति वर्ष के समापन के निमित्त 9000 से अधिक कार्यक्रम देश भर में प्रखंड स्तर में विसाल रूप से करेगा।
आज हिंदू समाज के लिए पिछले डेढ़ हजार साल का सबसे अनुकूल कालखंड भारत वर्ष में आया है। इस समय भारत के उत्थान के लिए हिंदू युवाओं में को आगे बढ़ कर बड़ी भूमिका निभानी चाहिए उनको स्वरोजगार के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण लेकर अपनी स्किल को डेवलप करके देश को समृद्ध बनाने का प्रयास करना चाहिए।
बजरंग दल ने अब तक लगभग 14000 नौजवानों को ऐसे प्रशिक्षण करा कर व्यवसाय दिलाने में सहयोग किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ आरपी शुक्ला, प्रांत संगठन मंत्री राजेश, संगठन मंत्री दीपेश, प्रांत मंत्री नागेंद्र, क्षेत्र के धर्म प्रसार प्रमुख प्रदीप पांडेय, संयोजक पूर्णेदु, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख डॉ डीके सिंह, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख भागवत यादव, विभाग मंत्री शीतल मिश्रा, महानगर संगठन मंत्री सोमेश, संयोजक विनोद मिश्र, हिमांशु त्रिपाठी मंत्री अनूप शुक्ला ,गंगा सागर राय, दुर्गेश सिंह चंचल ओपी सिंह, आरके सिंह, विश्वजीत त्रिपाठी, शर्मिला रावत, अंजना राजपाल, माया गुप्ता, रीता शर्मा, अभय प्रताप शाही, विश्वजीत शाही, विशाल जायसवाल सहित सैकड़ों विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।