गोरखपुर

गोरखपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर नए स्थान पर नियुक्त…महकमे में खलबली

SSP गोरखपुर डॉक्टर कौस्तुभ ने आज पुलिस विभाग को चुस्त दुरुस्त रखने को लेकर बड़ा फेरबदल किया है। इसमें कइयों को नई तैनाती मिली है, कुछ को पुलिस लाइन से थानों में भेजा गया है।

2 min read
Feb 20, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, SSP डॉक्टर कौस्तुभ

जनहित एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। SSP डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 26 निरीक्षक/उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर नए स्थानों पर नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें

अब नहीं चलेगी मनमानी : सात रंगों में बंधे ई-रिक्शा, सड़कों पर डिजिटल चक्रव्यूह

पुलिस लाइन से कई थानों में भेजे गये

इसके साथ ही सभी संबंधित कर्मचारी तत्काल अपने नए कार्यस्थल के लिए रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करें तथा अनुपालन की सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं। सूची के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ को एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरित किया गया है।

इन्हें मिली नई तैनाती

प्रमुख रूप से इंस्पेक्टर दीनानाथ सरोज को अपराध शाखा खजनी, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र यादव को सहजनवा, उपनिरीक्षक अजय यादव को एसओजी, उपनिरीक्षक नवल किशोर सिंह को थाना एएस, उपनिरीक्षक विश्वनाथ ठाकुराई को कैंपियरगंज, उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय को बड़हलगंज तथा उपनिरीक्षक रमेश साहनी को पिपराइच थाना भेजा गया है।

इसके अलावा सब इंस्पेक्टर आशुतोष वर्मा को यातायात शाखा, उपनिरीक्षक दीनानाथ यादव को खोराबार, उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव को गगहा, उपनिरीक्षक राजीव तिवारी को बड़हलगंज, उपनिरीक्षक भगवान बक्स सिंह को बांसगांव, उपनिरीक्षक नीरज सिंह को खोराबार तथा उपनिरीक्षक परवेज अहमद को बेलीपार थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य तबादलों में उपनिरीक्षक

सुधांशु यादव को कैंपियरगंज, उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी एवं देव प्रकाश यादव को खजनी, उपनिरीक्षक रविन्द्र तोमर को बेलीपार, उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह को पिपराइच, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव को बेलीपार, उपनिरीक्षक विरेंद्र कुमार मौर्य को झंगहा, उपनिरीक्षक संदीप सिंह को चौरी चौरा।

महिला उपनिरीक्षक पूजा वर्मा को महिला थाना, उपनिरीक्षक सज्जन शरण को झंगहा तथा उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव को गगहा भेजा गया है। वहीं आरक्षी राजेश कुमार यादव का भी राजघाट से बेलघाट थाना में तबादला किया गया है।

SSP ने कहा है कि यह फेरबदल कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

ये भी पढ़ें

देवरिया में दारोगा और दीवान सस्पेंड, SP के निरीक्षण में खुली दारोगा की पोल…नहीं चला पाए असलहा

Published on:
20 Feb 2026 06:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर